मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रैली स्थल का शुद्धिकरण मामला : उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज,  भट्ट ने की आलोचना

शुद्धिकरण कराने की खबरों का किया खंडन

मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद रैली स्थल का शुद्धिकरण मामला : उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज,  भट्ट ने की आलोचना
हल्द्वानी में खड़गे की जनसभा के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर कांग्रेस-भाजपा विवाद गहरा गया है। बेंगलुरु में कांग्रेस नेता टी.आर. रामप्पा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई। भट्ट ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि शुद्धिकरण भाजपा ने नहीं, निजी संस्था ने कराया था। कांग्रेस पर सामाजिक विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया।

देहरादून। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बीती 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद एक निजी संस्था द्वारा सभा स्थल का शुद्धिकरण किए जाने के मामले में कांग्रेस, भाजपा के बीच लगातार विवाद जारी है। इस मामले में अब कर्नाटक के बंगलूरू में एक कांग्रेस नेता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद महेंद्र भट्ट के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई है। इस मामले में खुद को घसीटे जाने की भट्ट ने आलोचना की है और पार्टी की ओर से शुद्धिकरण कराने की खबरों का खंडन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार बंगलुरु स्थित विधान सौध थाने में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज हुई है। यह शिकायत आदिवासी कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष टी.आर. रामप्पा ने दर्ज कराई है। आरोप है कि भाजपा नेताओं ने अनुसूचित जाति समुदाय से नाता रखने वाले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का सार्वजनिक अपमान कर जातिगत भेदभाव को बढ़ावा दिया है। इस संदर्भ में भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने शनिवार को आरोपों को खारिज कर दिया। संवाददाताओं के पूछने पर उन्होंने कहा कि उनका कोई बयान या विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है, जिससे ये साबित हो कि भाजपा ने शुद्धिकरण कराया है। उन्होने बताया कि शुद्धिकरण का कार्य एक स्वयंसेवी संस्था द्वारा किया गया था।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है और वह समाज को बांटने का काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस ने खड़गे को गलत सूचना देकर सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि इस सबका जवाब भाजपा 7 तारीख को सभी जिलों में समरसता और सौहार्द संकल्प धरने से देगी।

 

Read More अमेरिका ने ईरान पर वित्तीय दबाव बढ़ाते हुए ए7 नेटवर्क को बनाया निशाना, नए उपायों की घोषणा

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज हुआ। महापौर सुनील कोठारी ने बड़ी...
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार
बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन खोजना भी अपराध, साइबर पुलिस की एडवाइजरी
नाना पाटेकर : आवाज, आंखें और अदाकारी का तूफान, क्रांतिवीर’ का तेवर, ‘वेलकम’ की हंसी... नाना हर रंग में
गहलोत-पायलट की जुगलबंदी : रंधावा पर चुटकी और परमानेंट इंचार्ज का तंज, पीसीसी में दिखा बदला अंदाज
दिल्ली में अचानक गिरी इमारत : एक बच्चे की मौत, 8 लोग घायल