पुतिन पधारे, देश निहारे : पीएम खुद अगवानी करने हवाई अड्डे पहुंचे, मोदी ने सम्मान में दिया डिनर

गले लगाकर किया स्वागत, एक ही कार में बैठकर पीएम हाउस पहुंचे

पुतिन पधारे, देश निहारे : पीएम खुद अगवानी करने हवाई अड्डे पहुंचे, मोदी ने सम्मान में दिया डिनर

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत-रूस शिखर बैठक के लिए नई दिल्ली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता वार्ता में एस-400, एसयू-57, तेल खरीद और व्यापार मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पुतिन राजघाट और व्यापार कार्यक्रम में शामिल होकर शुक्रवार रात स्वदेश लौट जाएंगे।

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत-रूस शिखर बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी परंपरा से हटकर हवाई अड्डे गए और वहां पुतिन की अगवानी की। उन्होंने गर्मजोशी के साथ पुतिन का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पहले हाथ मिलाया और फिर गले मिले। हवाई अड्डे से दोनों नेता एक ही कार में प्रधानमंत्री आवास पहुंचे जहां मोदी ने उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाए जाने की घोषणा के बाद उत्पन्न स्थिति और घटनाक्रमों के बीच पुतिन की इस यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी :

बाद में मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंग्रेजी और रूसी भाषा में पोस्ट किया, भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। इससे दोनों देशों के लोगों को बहुत फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुतिन का स्वागत करते हुए खुशी हुई। गुरुवार रात और शुक्रवार को उनके साथ बातचीत होगी। प्रधानमंत्री ने इस पोस्ट के साथ रूसी राष्ट्रपति के स्वागत की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।

एस-400, तेल खरीद समेत कई मुद्दों पर होगी बात :

Read More कपिल सिब्बल का सरकार पर आरोप : चुनावी लाभ के लिए करती है ईडी का इस्तेमाल, चुनाव वाले राज्यों में विपक्षी दलों को करती है परेशान 

पुतिन शुक्रवार को 23वीं भारत रूस वार्षिक शिखर बैठक में मोदी के साथ वार्ता करेंगे। बैठक में सुखोई-57 लड़ाकू विमानों के सौदे, एस-400 रक्षा प्रणाली, तेल खरीद समेत कई मुद्दों पर बातचीत होगी। दोनों नेता परस्पर हित के मुद्दों के साथ-साथ वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। भारत रूस के साथ व्यापार घाटे को कम करने में उसकी प्रतिबद्धता चाहता है। पुतिन से पहले ही एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंच चुका है जिसमें रूस के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और शीर्ष कारोबारी शामिल हैं। हैदराबाद हाउस में होने वाली शिखर बैठक के बाद पुतिन और मोदी संयुक्त प्रेस वक्तव्य भी देंगे।

Read More कश्मीर और लद्दाख में ठंड का प्रकोप : ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी का अनुमान, शीतलहर से जमे कुछ हिस्से

राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत :

Read More अमित शाह ने किए भगवान श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन, भाजपा की राज्य स्तरीय बैठक में ​लेंगे हिस्सा

पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वहां से वह सीधे राजघाट जाएंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा चार वर्ष के अंतराल पर हो रही है। मौजूदा भू-राजनैतिक परिदृश्य में यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

आज रात स्वदेश रवाना होंगे :

बाद में पुतिन एक बिजनेस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसमें दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने के उपायों पर चर्चा होगी। शाम को राष्ट्रपति मुर्मु पुतिन के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन करेंगी। रात्रि भोज के बाद शुक्रवार रात ही रूसी राष्ट्रपति स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्र भावुक : धरने पर बैठे, कहा- वापसी तक नहीं करेंगे स्कूल में प्रवेश  शिक्षक के ट्रांसफर पर छात्र भावुक : धरने पर बैठे, कहा- वापसी तक नहीं करेंगे स्कूल में प्रवेश 
छात्रों को समझाने की कोशिश की और ट्रांसफर को सामान्य प्रक्रिया बताया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।
वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
राष्ट्रमंडल देशों के संसदीय प्रतिनिधियों का जयपुर पहुंचने पर भावभीना स्वागत, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बस स्टैंड से एसी कॉपर पाइप चोरी करने वाले दो बदमाश और दो खरीदार गिरफ्तार
आधुनिक होने के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहा रेलवे : दुनिया के देशों को कर रहे ट्रेन के कोच का निर्यात, मोदी ने कहा- इससे हमारी अर्थव्यस्था को मिलता है बड़ा लाभ 
जयपुर के एसबीआई एटीएम में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की अंगुलियां चबाईं ; लोगों ने पकड़कर पुलिस सौंपी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी की अहम बैठक, बजट घोषणाओं की प्रगति पर मंथन