राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?

मैं देश के आम आदमी की बात करता हूं

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?

सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। एक्स पर वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। चड्ढा ने सवाल उठाया कि क्या जनता के मुद्दे उठाना अपराध है? पार्टी ने उनकी जगह अशोक मित्तल को उपनेता नियुक्त किया है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा  पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। चड्ढा ने राज्यसभा के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो साझा कर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं और शायद मैं ऐसे विषय उठाता हूं, जो आमतौर पर संसद में नहीं उठाए जाते, लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है? क्या मैंने कोई अपराध किया है? क्या मैंने कोई गलती की है? क्या मैंने कुछ गलत किया है? मैं यह सवाल इसलिए पूछ रहा हूं, क्योंकि आप ने राज्यसभा सचिवालय से कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने से रोका जाए।

उन्होंने कहा कि अब कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? जब भी मैं बोलता हूं, मैं देश के आम आदमी की बात करता हूं। एयरपोर्ट पर महंगे खाने का मुद्दा, ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर्स की समस्या, खाने में मिलावट का मुद्दा, मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ, कंटेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक का मुद्दा, टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 12 महीनों में 13 बार रिचार्ज कराने का मुद्दा समेत अन्य मुद्दे संसद में उठाए हैं। आप नेता ने  कहा कि और इन मुद्दों को उठाने के बाद देश के आम आदमी को फायदा हुआ लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ? कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा? कोई मेरी आवाज क्यों दबाना चाहेगा? खैर, आप लोग मुझे असीम प्यार देते हैं, जब भी मैं आपके मुद्दे उठाता हूं, आप मेरा हौसला बढ़ाते हैं इसके आप सभी का आभार करते हैं। उल्लेखनीय है कि आप ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए चड्ढा को उपनेता के पद से हटाकर उनकी जगह पर पंजाब से पार्टी सांसद अशोक मित्तल को पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है।

Tags: Raghav

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान से 4584 हज यात्री मुकद्दस सफर पर, 20 अप्रैल से जयपुर से उड़ानें शुरू राजस्थान से 4584 हज यात्री मुकद्दस सफर पर, 20 अप्रैल से जयपुर से उड़ानें शुरू
हज यात्रा-2026 के लिए राजस्थान से इस बार कुल 4584 जायरीन मुक़द्दस सफर पर रवाना। पहली हज उड़ान 20 अप्रैल...
पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं: ईसा मसीह के बलिदान को किया याद, कहा-प्रेम, करुणा और क्षमा के शाश्वत संदेश पर चिंतन का दिन
ईरान का सऊदी अरब में हमला : सुल्तान हवाई अड्डे पर अमरीकी रडार को नुकसान, एक बड़ा हिस्स गायब
‘पंचायत’ के 6 साल हुए पूरे : प्राइम वीडियो ने आधिकारिक तौर पर किया सीजन 5 का ऐलान, फैंस एक्साइटेड
भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित, कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श
कमलनाथ का बड़ा बयान : पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाया जनता के बीच पैनिक माहौल बनाने का आरोप
बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए