राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद

नवदंपती को दिया आशीर्वाद

राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद

सोनीपत के मदीना गांव में राहुल गांधी ने किसान संजय मलिक की बेटी के विवाह में पहुंचकर आत्मीयता का संदेश। हरियाणवी पगड़ी पहनकर परिवार संग बैठे, भोजन किया और नवदंपती को आशीर्वाद दिया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बने रिश्ते को निभाते हुए गांधी यहां पहुंचे, उनके साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।

सोनीपत। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के मदीना गांव पहुंचे, जहां उन्होंने किसान संजय मलिक की बेटी के विवाह समारोह में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे। मदीना गांव पहुंचने पर किसान संजय मलिक और उनके परिवार ने गांधी का पारंपरिक हरियाणवी अंदाज में स्वागत किया। उन्हें हरियाणवी पगड़ी पहनाई गई और घर के आंगन में बैठकर परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीय बातचीत हुई। गांधी ने कुछ समय किसान के घर पर बिताया और परिवार के साथ खाना भी खाया। इसके बाद वे विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदंपती को आशीर्वाद देकर रवाना हो गये।

दरअसल गांधी और किसान संजय मलिक की पहली मुलाकात वर्ष 2023 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई थी। उस समय गांधी ने संजय मलिक के साथ खेत में ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई में भी हाथ बंटाया था। बाद में राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली स्थित 10 जनपथ आवास पर भी आमंत्रित किया था। इसी आत्मीय संबंध के चलते गांधी किसान संजय मलिक की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मदीना गांव पहुंचे।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत