राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को चाय पर बुलाया, आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा

विपक्षी दलों के बीच समन्वय और विरोध के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श होने की संभावना

राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को चाय पर बुलाया, आंदोलन की रणनीति पर होगी चर्चा
गांधी ने मंगलवार शाम चार बजे इंडिया गठबंधन के नेताओं को अपने आवास पर चाय पर आमंत्रित किया है। बैठक में एसआईआर रोकने, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन की अगली रणनीति तय होगी। विपक्षी दलों के बीच समन्वय और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा होगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को मंगलवार शाम चार बजे चाय पर आमंत्रित किया है। जिसमें चुनाव आयोग के खिलाफ चलाये जा रही मुहिम कर आगे की रणनीति तय की जायेगी। गांधी के आवास पांच सुनहरी बाग पर हाई टी का आयोजन किया गया है, जिसमें गठबंधन के आगे के कार्यक्रमों और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इंडिया गठबंधन पिछले कुछ दिनों से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रोकने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है।

गांधी ने इन मुद्दों को लेकर सोमवार को बाराखंबा रोड से उच्चतम न्यायालय तक निकाले गये मार्च की सफलता के लिए कल देर रात इसमें शामिल सभी लोगों के साथ ही गठबंधन के नेताओं का भी आभार व्यक्त किया था। कांग्रेस नेता के आवास पर आयोजित इस चाय पार्टी में विपक्षी दलों के बीच समन्वय, आगे के कार्यक्रमों और इन मुद्दों को लेकर विरोध के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

 

Read More जयपुर-पुणे की फ्लाइट रद्द : यात्री परेशान, स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट भी प्रभावित

 

 

Read More ‘कितना भी प्रदर्शन कर लें, इस्तीफा नहीं देंगे ज्ञानेश कुमार’, रामदास अठावले का विपक्ष को दोटूक जवाब

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और साहस की कामना तीसरे नवरात्र पर मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और साहस की कामना
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक...
दूसरों की कीमत पर नहीं, सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है भारत; मोदी ने कहा- आज दुनिया में बड़ा सवाल भरोसे का
दिवाली पर जयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में छूट और इनामों की धूम,  जेईटीए का उत्सव शुरू
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, भारत-ग्रीस संबंधों पर चर्चा
जयपुर मेट्रो में अब टोकन की जगह क्यूआर कोड टिकट : टिकटिंग प्रणाली में बड़े बदलाव की तैयारी, चरणबद्ध तरीके से होगी लागू
आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों पर चर्चा, बैंकों को Form 165 और PAN सत्यापन की जानकारी
कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के 25 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, आरसी चौधरी के हस्ताक्षर से सूची जारी