राहुल गांधी ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर लगाया आरोप : भारत में चोरी किए जा रहे है चुनाव, कहा- इंडिया गठबंधन संसद से सड़क तक लड़ेगा लड़ाई 

हम खेल समझ गए हैं

राहुल गांधी ने एसआईआर के मुद्दे को लेकर लगाया आरोप : भारत में चोरी किए जा रहे है चुनाव, कहा- इंडिया गठबंधन संसद से सड़क तक लड़ेगा लड़ाई 

नेता विपक्ष ने कहा कि सरकार ने वीडियोग्राफी देने का कानून ही बदल दिया। महाराष्ट्र में चुनाव से पहले एक करोड़ नए वोटर जोड़े गए।

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को लेकर आरोप लगाया कि भारत में चुनाव चोरी किए जा रहे हैं। गांधी ने संसद परिसर में कहा कि हिन्दुस्तान में चुनाव चोरी किये जा रहे है, यह वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन शांत नहीं बैठेगा और संसद से सड़क तक लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बिहार की बात नहीं है। महाराष्ट्र में भी चोरी की। हमने चुनाव आयोग से मतदाता सूची मांगी, वीडियो मांगे, लेकिन उन्होंने हमें नहीं दिया।

नेता विपक्ष ने कहा कि सरकार ने वीडियोग्राफी देने का कानून ही बदल दिया। महाराष्ट्र में चुनाव से पहले एक करोड़ नए वोटर जोड़े गए। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में अध्ययन किया है और भयंकर चोरी पकड़ी है। मैं ब्लैक एंड व्हाइट में आपको और चुनाव आयोग को बता सकता हूं कि कहां और कैसे चोरी की जा रही है। हम खेल समझ गए हैं। हमने कर्नाटक में एक निर्वाचन क्षेत्र चुना और उसे पूरी तरह से समझा।

उन्होंने कहा कि हमें अध्ययन से पता चला है कि कैसे नए मतदाता बनते हैं, कौन वोट करता है और कहां से वोट होता है। उन्होंने दावा किया कि इनको समझ आ गयी है कि हमने इनकी चोरी पकड़ ली है। इसलिए अब बिहार में पूरी व्यवस्था (चुनाव चोरी का) नए तरीके से कर रहे हैं। यह मतदाताओं का नाम हटाएंगे और नए तरीके से सूची बनाएंगे। 

 

Read More सीएम नीतीश ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प