राहुल गांधी-प्रियंका ने जलियांवाला बाग शहीदों को दी श्रद्धांजलि : यह नरसंहार एक शासन की क्रूरता का प्रतीक, कहा- यह देश कभी नहीं भूल सकता

विरासत की रक्षा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी

राहुल गांधी-प्रियंका ने जलियांवाला बाग शहीदों को दी श्रद्धांजलि : यह नरसंहार एक शासन की क्रूरता का प्रतीक, कहा- यह देश कभी नहीं भूल सकता

अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हमारे वीर शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध डट कर लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जलियांवाला बाग के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। गांधी ने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए वीर बलिदानियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह नरसंहार एक शासन की क्रूरता का प्रतीक है, जिसे यह देश कभी नहीं भूल सकता। इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ हमारे वीर शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध डट कर लड़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

वाड्रा ''क्रूर और अत्याचारी अंग्रेजी हुकूमत का सामना करते हुए देश के लिए बलिदान देने वाले जलियांवाला बाग नरसंहार के अमर शहीदों को सादर नमन। यह दिन हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी, लोकतंत्र और संविधान के लिए हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उनकी विरासत की रक्षा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला
शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ रहा असर, विकास कार्य हो रहा प्रभावित।
भीषण गर्मी में पेयजल को तरसे ग्रामीण, गहराया संकट
एक हैंडपंप के सहारे पूरा गांव, पेयजल संकट से जूझ रहे झोटोली के ग्रामीण
शिक्षा के सारथी : हौसलों के तरकश में कोशिश का तीर जिंदा रख, खेल के मैदान में गढ़ रही हैं पीटीआई देश का भविष्य
कोटा के फेफड़ों को चाट रहा थर्मल का काला धुंआ, पांच किलो मीटर तक बुरा असर
ईंधन कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- आखिर कब खत्म होगा "फ्यूल लूट" का सिलसिला, प्रतिदिन हो रही जनता की जेब पर डकैती  
भण्डारों के भौतिक सत्यापन में लापरवाही पर सख्त हुए रजिस्ट्रार, रिपोर्ट नहीं भेजने पर कार्रवाई की चेतावनी