धर्मशाला में पार्टी की कार्यशाला में पहुंचे राहुल गांधी : संगठन को सुदृढ़ करने पर दिया जोर, बोले- बूथ और जिला स्तर पर नीहित पार्टी की असली ताकत

संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया

धर्मशाला में पार्टी की कार्यशाला में पहुंचे राहुल गांधी : संगठन को सुदृढ़ करने पर दिया जोर, बोले- बूथ और जिला स्तर पर नीहित पार्टी की असली ताकत

गांधी ने धर्मशाला में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिला इकाई कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ताकत बूथ और जिला स्तर पर है। कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अभियान में संगठन मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, सोशल मीडिया, युवा व महिला भागीदारी पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रासरूट स्तर पर बदलाव पर जोर।

शिमला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति के तहत गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी की जिला इकाई को ज्यादा सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लिया। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यशाला में गांधी ने जिला स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत बूथ और जिला स्तर पर नीहित है। इसलिए स्थानीय इकाइयों को ज्यादा सक्रिय, जवाबदेह और जनता से सीधे जुड़ा होना चाहिए। गांधी के धर्मशाला पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।

गौरतलब है कि गांधी पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस संगठन को निचले स्तर से मजबूत करने पर लगातार फोकस कर रहे हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत देश भर में जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण और संवाद की प्रक्रिया चल रही है, जिसके तहत कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, युवा और महिला भागीदारी बढ़ाने तथा स्थानीय मुद्दों को ज्यादा प्रभावी ढंग से सक्रियता के लिए इस तरह की कार्यशालाओं के जरिये प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सिरफिरा प्रेमी शराब के नशे में जियो के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह...
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा