राहुल गांधी का मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप : चुनाव आयोग से मांगी महाराष्ट्र के मतदाताओं की विस्तारपूर्ण सूची, कहा- सूची उपलब्ध नहीं कराने पर मामले को न्यायालय में देंगे चुनौती 

चुनाव आयोग से महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट मांग रहे हैं

राहुल गांधी का मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप : चुनाव आयोग से मांगी महाराष्ट्र के मतदाताओं की विस्तारपूर्ण सूची, कहा- सूची उपलब्ध नहीं कराने पर मामले को न्यायालय में देंगे चुनौती 

चुनाव आयोग यह सूची तुरंत दे सकता है, लेकिन नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि यह सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो इस मामले को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से महाराष्ट्र में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मतदाताओं की विस्तारपूर्ण सूची मांगी है और कहा कि यदि सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो इस मुद्दे को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। इसलिए  कांग्रेस तथा राज्य के तीनों प्रमुख विपक्षी दलों को महाराष्ट्र चुनाव से जुड़ी मतदाताओं की वह एकीकृत और फाइनल सूची मांगी है, जिस पर लोकसभा और विधानसभा में मतदान हुआ है। चुनाव आयोग यह सूची तुरंत दे सकता है, लेकिन नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि यह सूची उपलब्ध नहीं कराई जाती है, तो इस मामले को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।

गांधी ने कहा कि 5 साल में जितने मतदाता महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में जोड़े गए, उससे ज्यादा मतदाता सिर्फ 5 महीने में जोड़ दिए गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 से लेकर लोकसभा चुनाव 2024 के बीच महाराष्ट्र में 32 लाख मतदाता जोड़े गए। लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के पांच महीने के बीच 39 लाख नये मतदाता जोड़ दिए गए। सवाल है- जोड़े गए ये मतदाता कौन हैं और कहां से आए।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की व्यस्क जनसंख्या 9.54 करोड़ है, लेकिन चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में 9.70 करोड़ मतदाता हैं। मतलब चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता हैं। एक उदाहरण- कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में कामठी निर्वाचन क्षेत्र में 1.36 लाख वोट मिले, ये चुनाव कांग्रेस जीत गई। इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले यहां 35 हजार नए वोटर जोड़े गए। ये सारे वोटर भाजपा के खाते में चले गए और भाजपा चुनाव जीत गई। महाराष्ट्र में ऐसे अनेक उदाहरण हैं। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में हमारा वोट कम नहीं हुआ है, भाजपा का वोट ज्यादा हुआ है। जहां भाजपा का स्ट्राइक रेट 90 प्रतिशत रही है। इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। हम चुनाव आयोग से महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट मांग रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग हमें ये लिस्ट नहीं दे रहा है। चुनाव में पारदर्शिता लाना आयोग का काम है। महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टियां चुनाव आयोग से सार्वजनिक तौर पर सवाल पूछ रही हैं, लेकिन फिर भी हमें लिस्ट नहीं सौंपी जा रही है। आयोग जल्द से जल्द महाराष्ट्र की मतदता सूची हमें सौंप दे। इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं के जितने लोग जोड़े गए हैं। जहां ये नए मतदाता जोड़े गए हैं, वहां भाजपा का वोट बढ़ा है। चुनाव आयोग के मुताबिक महाराष्ट्र में जनसंख्या से ज्यादा मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि मदाताओं की सूची लगातार बदली जा रही है और कोई भी इसे बदल सकता है। सूची में बदलावा की स्थिति देखकर लगाता है कि चुनाव आयोग का सूची पर नियंत्रण नहीं रहा और उसने सूची में हेरफेर किया है। अब यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि जो कुछ हुआ है उस पर सफाई दे। आयोग को हमें डेटा देने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए आयोग अभी हमें सूची दें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह हमारे लोकतंत्र पर गंभीर सवाल खड़ा करेगा और इसका मतलब है कि हम संविधान को ध्वस्त करने की ओर बढ़ रहे हैं। लेकिन हम नहीं रुकेंगे. हम संविधान के लिए लड़ना जारी रखेंगे, क्योंकि यह हमारा काम है और बाबासाहेब अम्बेडकर हमारी प्रेरणा हैं।

Read More गडकरी ने दी सौगात, नागौर से जोधपुर खंड पर 87 किमी एनएच को केंद्र की मंजूरी

शिव सेना उद्धव गुट के संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए, लेकिन वह जानते हैं कि आयोग इसका जवाब नहीं देगा, क्योंकि वह सरकार के इशारे पर काम रहा है। हमने महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव आयोग में बार-बार शिकायत की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। दूसरी बात- ये जो 39 लाख फर्जी वोट महाराष्ट्र में पड़े हैं, अब ये बिहार जाएंगे। ये फ्लोङ्क्षटग वोट हैं और जहां भी चुनाव होते हैं, वे घूमते रहते हैं। ये भाजपा का नया पैटर्न है, वे ऐसे ही चुनाव जीतते हैं। इसलिए जो सवाल हमने उठाए हैं, वह देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर देश में लोकतंत्र को ङ्क्षजदा रखना है तो जनता को ये सवाल पूछने पड़ेंगे।

Read More कांग्रेस अधिवेशन के लिए समितियों का गठन : मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी इसकी मंजूरी, 49 पदाधिकारियों को किया शामिल 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद गुट की नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि हमारे साथ सोलापुर की माढा लोकसभा सीट से सांसद धैर्यशील मोहिते और विधायक उत्तम जानकर जी भी हैं। मालशिरस से चुनाव जीतने के बाद भी उत्तम जानकर चाहते थे कि वोटिंग बैलेट पेपर से की जाए और रीइलेक्शन हो, लेकिन वहां पुलिस भेजकर प्रक्रिया रुकवा दी गई। हमारी पार्टी तोड़ी गई, हमारे विधायक तोड़े गए और  महाराष्ट्र चुनाव में विपक्ष पर कई तरफ से अटैक हुए हैं।

Read More आतिशी ने भाजपा पर लगाए झूठ छुपाने के आरोप, कहा- भाजपा अपना झूठ छुपाने के लिए लोकतंत्र की कर रही है हत्या 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

एक साथ तीन स्थानों पर आग लगी : सुलगी हैण्डीक्राफ्ट की दो फैक्ट्रियां, दमकलों ने कई फेरों के बाद आग को किया काबू एक साथ तीन स्थानों पर आग लगी : सुलगी हैण्डीक्राफ्ट की दो फैक्ट्रियां, दमकलों ने कई फेरों के बाद आग को किया काबू
इधर दोपहर एक बजे के आस पास मिल्कमैन गली नंबर 8 में एक गोदाम में भी आग की सूचना पर...
सांसदों के वेतन में 24 प्रतिशत की गई बढोतरी, पेंशन 31 हजार रूपए प्रति माह करने का लिया गया निर्णय
संत गाडगे महाराज  की 150वीं जयंती मनाने की तैयारी बैठक आयोजित, स्वेच्छा सफाई अभियान चलाने पर दिया जोर
विपक्ष ने किया बहिर्गमन, स्पीकर बोले- अंतिम दिन ऐसा करना अच्छी परंपरा नहीं
दिव्या मोहनानी को न्याय की मांग : मानसरोवर में सिंधी समाज का विशाल प्रदर्शन, उग्र प्रदर्शन करने की दी चेतावनी
रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, ट्रेन से टकराकर हुई मौत
जैविक खाद तो नहीं बनी, कबाड़ का लग गया अम्बार