राहुल गांधी के आरोप तथ्यों से परे : प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंचों पर तमिल विरासत को सशक्त रूप से बढ़ाया आगे, पासवान ने कहा- कांग्रेस नेता जाति के नाम पर उन्माद फैलाने की करते हैं कोशिश

ऐसे प्रयासों को पूरी तरह नकार देगी

राहुल गांधी के आरोप तथ्यों से परे : प्रधानमंत्री ने वैश्विक मंचों पर तमिल विरासत को सशक्त रूप से बढ़ाया आगे, पासवान ने कहा- कांग्रेस नेता जाति के नाम पर उन्माद फैलाने की करते हैं कोशिश

पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंचों पर तमिल भाषा, तमिल साहित्य और तमिल विरासत की पहचान को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तमिल आवाज दबाने के आरोप को सिरे से नकारते हुये इसे तथ्यहीन और बेबुनियाद करार दिया। भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये गांधी के बयान को शर्मनाक बताते हुये इसे तर्कहीन और वास्तविकता से परे कहा। पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 वर्षों में तमिल भाषा, संस्कृति और अस्मिता के प्रति जिस स्तर की संवेदनशीलता और सम्मान दिखाया है, वैसा भारत के इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब तमिल भाषा और तमिल संस्कृति को न केवल देश के भीतर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी गौरव और सम्मान के साथ प्रस्तुत किया गया है।

पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंचों पर तमिल भाषा, तमिल साहित्य और तमिल विरासत की पहचान को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया है। संयुक्त राष्ट्र से लेकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आयोजनों तक, तमिल अस्मिता को सम्मान दिलाने का कार्य मोदी सरकार के नेतृत्व में हुआ है। पासवान ने कांग्रेस नेता गांधी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका आचरण हर राज्य में अलग-अलग रूप में सामने आता है। उन्होंने कहा कि कि गांधी बिहार में जाति के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश करते हैं, जबकि तमिलनाडु में तमिल अस्मिता के नाम पर नकारात्मक और विभाजनकारी राजनीति करते हैं।

पासवान ने कहा कि कभी जाति, कभी क्षेत्र और कभी पहचान के नाम पर राजनीति करना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति न केवल देश की एकता के लिए नुकसानदेह है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी कमजोर करती है। उन्होंने इसे अत्यंत असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि इस तरह के बयान देश की विविधता और सांस्कृतिक एकता के खिलाफ हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता अब इस तरह की नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है और ऐसे प्रयासों को पूरी तरह नकार देगी।

 

Read More ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव रुपये में गिरावट: रुपया 16 पैसे टूटा; फिर 92 प्रति डॉलर के पार, निवेशकों के बिकवाल रहने से भारतीय मुद्रा पर दबाव
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और मजबूत डॉलर के कारण भारतीय रुपया 16 पैसे लुढ़ककर 92.01...
वर्ल्ड किडनी डे : सिक्स पैक की चाहत, सप्लीमेंट्स का अंधाधुंध सेवन युवाओं में किडनी फेल्योर का बना कारण
फिलीपींस ने ताइवान के पास तैनात की ब्रह्मोस मिसाइलें: टेंशन में ड्रैगन, चीन के पास ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती
हीटवेव की आहट और खेती पर बढ़ता संकट
अमेरिका ने दक्षिण कोरिया को दिया धोखा, ट्रंप ने छीना थॉड एयर डिफेंस सिस्टम, किम जोंग के लिए बड़ा मौका?
इच्छामृत्यु : दुनिया के 11 देशों में सख्त शर्तों के साथ अनुमति; भारत में पैसिव यूथेनेशिया की इजाजत, अब तक लाखों लोगों ने चुना सम्मानजनक मृत्यु का विकल्प
फारूक अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोली चली : उपमुख्यमंत्री को लगे छर्रे, काबू में हमलावर