नशे के खिलाफ आवाज उठाई, फिर क्या हुआ? राहुल गांधी ने मान सरकार को घेरा

राहुल ने गिनाए 3 मामले

नशे के खिलाफ आवाज उठाई, फिर क्या हुआ? राहुल गांधी ने मान सरकार को घेरा
गांधी ने पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांगा। उन्होंने परविंदर सिंह झोटा को गोली मारने, मजदूर गुलजार सिंह की मौत और मोहनजीत सिंह को हिरासत में प्रताड़ित करने के आरोपों का हवाला देते हुए सरकार पर सवाल उठाए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से जवाब मांगा है। गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाना अब जानलेवा हो गया है और यह सब उस आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के शासन में हो रहा है जो समाज को बदलने की बात करते थे। उन्होंने मानसा में 'नशा रोको, रोजगार दो' अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा को दिनदहाड़े गोली मारे जाने का उल्लेख किया और कहा कि यह घटना फेसबुक लाइव पर भी दिखाई दी थी।

गांधी ने संगरूर में मजदूर गुलजार सिंह के मामले का भी उल्लेख किया और कहा कि उन्होंने मंत्री के सामने गांव में नशे का मुद्दा उठाया था। उनके परिवार का आरोप है कि इसके बाद उन पर माफी मांगने का दबाव डाला गया और उन्होंने अपनी जान दे दी। संगरूर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले मोहनजीत सिंह के मामले में हिरासत के दौरान यातना दिए जाने के आरोपों का भी उन्होंने उल्लेख किया और कहा कि यह मामला अब उच्च न्यायालय में है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा ने शिकायत की तो प्राथमिकी दर्ज हुई, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें भी आरोपी बना दिया। उन्होंने सवाल किया कि जिस सरकार में शिकायत करने वाला ही मुल्जिम बन जाए, वहां नशे के सौदागर बेखौफ क्यों न हों। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछा कि नशे के खिलाफ लड़ने वालों की सुरक्षा कौन करेगा। गांधी ने कहा कि पंजाब के युवाओं का भविष्य तबाह करने वाले नशे के साम्राज्य को खत्म किए बिना कांग्रेस शांति से नहीं बैठेगी।

 

Read More भारत और लाइबेरिया ने की समुद्री जहाजों पर हमलों की निंदा : तत्काल रोक लगाने की मांग, कहा- इन हमलों से समुद्री व्यापार बाधित

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान ने कुछ किया तो… भारत के अगले कदम पर राजनाथ की दोटूक! पाकिस्तान ने कुछ किया तो… भारत के अगले कदम पर राजनाथ की दोटूक!
सिंह ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान से होने वाली किसी भी आतंकवादी कार्रवाई का भारत और करारा जवाब देगा। उन्होंने...
तबादले से प्रमोशन तक… बिजली कर्मचारियों ने खोला मांगों को लेकर मोर्चा
नशे के खिलाफ आवाज उठाई, फिर क्या हुआ? राहुल गांधी ने मान सरकार को घेरा
बीज के नाम पर किसानों से धोखा : मूंगफली के 15 में से 14 नमूने फेल, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा सख्त
राजस्थान में कल से बदल जाएगी स्कूलों की टाइमिंग: सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, जानें कब तक लागू रहेगा नया समय
14 बार हारे, फिर भी हौसला बरकरार! अब 15वीं पारी खेलने को तैयार ‘पोपटलाल’
संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश