विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव का विदेशों के प्रति आकर्षण पहले से

विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप
यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विदेश दौरों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बिना किसी सबूत के दावा किया कि अखिलेश 2027 चुनावों में लाभ के लिए एक विदेशी एजेंसी की मदद से जातीय संघर्ष भड़का रहे हैं।

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के विदेश दौरों को लेकर उन पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अखिलेश यादव ने एक विदेशी कंपनी की सेवाएं ली हैं, जिसका काम जातीय तनाव पैदा कर चुनावी लाभ दिलाने का प्रयास करना है। राजभर ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि अखिलेश यादव का विदेशों के प्रति आकर्षण पहले से रहा है, लेकिन हाल के दिनों में उनके विदेश दौरे बढ़ गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि इसकी वजह चुनावी रणनीति के लिए विदेशी कंपनी की सेवाएं लेना है। हालांकि, उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने लिखा कि यह कंपनी जातीय संघर्ष भड़काने का काम कर रही है ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को लाभ मिल सके, लेकिन ऐसा होना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी स्वयं अखिलेश यादव कर रहे हैं।

राजभर ने समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) अभियान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसका नारा पहले ही विफल हो चुका है और अब नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने जंतर-मंतर पर विपक्षी नेताओं की गतिविधियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद वहां जा रहे हैं, लेकिन अखिलेश यादव स्वयं नहीं पहुंचते।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह केवल सोशल मीडिया की राजनीति करते हैं और जंतर-मंतर के नाम पर धन जुटाकर उसका इस्तेमाल चुनावी रणनीति में करना चाहते हैं। इन आरोपों के समर्थन में भी राजभर ने कोई प्रमाण नहीं दिया। सुभासपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में कहा कि विदेशी कंपनियों के बहकावे में आने से कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का उल्लेख करते हुए दावा किया कि केवल धन के बल पर चुनाव नहीं जीते जा सकते। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से ओम प्रकाश राजभर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से राजभर के इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Read More 'हमारे-उनके' में बांटे जा रहे वोटर? रोहित पवार का भाजपा पर बड़ा आरोप, SIR की आड़ में चल रहा गैर-कानूनी तंत्र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन