रमजान स्पेशल: "रोज़ा, सेहरी, इफ्तार…"रोज़ों में इस्तेमाल होने वाले खास इस्लामिक शब्द, जानें रोज़ों से जुड़े ऐसे ही ज़रूरी शब्द और उनके मायने
पवित्र रमजान माह में सहरी से इफ्तार तक का सफर
पवित्र रमजान माह में सहरी से इफ्तार तक का सफर केवल उपवास नहीं, बल्कि आत्म-अनुशासन और इबादत का प्रतीक है। 'सौम' (रोजा) रखने की नीयत से लेकर जकात और सदका के जरिए दान-पुण्य तक, इस महीने का हर शब्द गहरी आध्यात्मिक महत्ता रखता है। यह महीना कुरआन के अवतरण और रहमत, मगफिरत व निजात के तीन अशरों का संगम है।
आजकल रमजान चल रहा है और हर मुसलमान रोजे रखता है। इन दिनों आम मुस्लिम परिवारों में ये शब्द बहुत प्रचलित रहते हैं; लेकिन अरबी और फारसी मूल के शब्द होने के कारण इनका बहुत से लोगों को अर्थ ही पता नहीं रहता। आइए, इन शब्दों के बारे में जानें :
1. बुनियादी शब्द
• रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना, जिसमें रोजा फर्ज़ किया गया।
• सौम रोजा रखना
• रोजा उपवास।
• फर्ज़ अनिवार्य काम
• नीयत रोजा रखने का इरादा।
2. रोजे का समय
• सहरी (सहूर)झ्र फज्र से पहले खाया जाने वाला भोजन।
• इम्साक वह समय जब से खाने-पीने से रुकना शुरू किया जाता है।
• फज्र सुबह की नमाज; इसी समय से रोजा शुरू होता है।
• इफ्तार सूर्यास्त के बाद रोजा खोलना।
• मगरिब सूर्यास्त की नमाज; इसी समय रोजा खोला जाता है।
3. इबादत और विशेष रातें
• तरावीह रमजान में ईशा के बाद पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज।
• कियामुल्लैल रात में की जाने वाली इबादत।
• लैलतुल कद्र बरकत वाली रात आखिरी अशरे की विषम रातों में होती है
• एतिकाफ आखिरी दस दिनों में मस्जिद में रहकर इबादत करना।
4. रमजान के हिस्से
रमजान को तीन अशरों (10-10 दिन) में बाँटा जाता है:
1. रहमत का अशरा झ्र पहला दस दिन
2. मगफिरत का अशरा झ्र दूसरा दस दिन
3. निजात का अशरा झ्र तीसरा दस दिन
5. रोजे से संबंधित फिक़्ही शब्द
• कजा छूटे हुए रोजों की भरपाई करना।
• कफ़्फारा जानबूझकर रोजा तोड़ने का प्रायश्चित (लगातार 60 रोजे या 60 गरीबों को खाना खिलाना)।
• फिद्या बीमारी या असमर्थता की वजह से रोजा न रख पाने पर गरीब को खाना खिलाना।
• मुसाफिर सफर में रहने वाला व्यक्ति, जिसे रोजा छोड़ने की अनुमति है।
6. जकात और सदका
• जकात अनिवार्य दान (इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक)।
• सदका स्वैच्छिक दान।
• सदका-ए-फित्र / जकात-उल-फित्र ईद से पहले दिया जाने वाला दान।
• ईद-उल-फित्र रमजान के बाद मनाया जाने वाला त्योहार।
7. कुरआन से संबंधित
• वही अल्लाह की ओर से संदेश।
• नुजूल-ए-कुरआन झ्र कुरआन का अवतरण (इसी महीने में शुरू हुआ)।
• तिलावत कुरआन पढ़ना।
• तफ़्सीर कुरआन की व्याख्या।

Comment List