दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी : 2026 में भारत को मिला स्थान, सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली

सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी : 2026 में भारत को मिला स्थान, सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली

इंडेक्स की नई रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर, जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

लंदन। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स ने 2026 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है। इस रैंकिंग में उन देशों को ऊपर रखा गया है, जहां के नागरिकों को सबसे अधिक देशों में वीजा मुक्त प्रवेश की सुविधा मिलती है। वहीं, सबसे नीचे ऐसे देश हैं, जहां के नागरिकों को सीमा पर सबसे ज्यादा जांच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स की नवीनतम रिपोर्ट में शीर्ष तीन पासपोर्ट एशियाई देशों से हैं। इंडेक्स की नई रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर, जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे शक्तिशाली
हेनली पासपोर्ट इंडेक्स को लंदन स्थित वैश्विक नागरिकता और निवास सलाहकार फर्म हेनली एंड पार्टनर्स जारी करता है। इस सूचकांक में 227 देशों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें से 192 देशों में सिंगापुरवासियों को वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा प्राप्त है। वहीं, जापान और दक्षिण कोरियाई पासपोर्ट धारकों को 188 गंतव्यों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा मिली है। 2026 की हेनली पासपोर्ट इंडेक्स रैंकिंग में समान स्कोर वाले कई देशों को एक ही स्थान पर रखा गया है। ऐसे में पांच यूरोपीय देश एक साथ तीसरे स्थान पर हैं। इनमें डेनमार्क, लक्जमबर्ग, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। इन देशों के पासपोर्ट धारकों को 186 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की सुविधा है।

चौथे और पांचवें स्थान पर यूरोप का दबदबा
चौथे स्थान पर 10 देश एक साथ हैं। ये सभी देश यूरोप के हैं। इन सभी 10 देशों का स्कोर 185 है, जिनमें आॅस्ट्रिया, बेल्जियम, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड और नॉर्वे शामिल हैं। वहीं, पांचवें स्थान पर एक साथ पांच देश हैं, जिनका स्कोर 184 हैं। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में पांचवां स्थान हंगरी, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया और संयुक्त अरब अमीरात के पास है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के 20 साल के इतिहास में संयुक्त अरब अमीरात का यह सबसे अच्छा प्रदर्शन है। पांचवें स्थान पर शामिल सभी देशों के नागरिक 149 देशों में वीजा मुक्त प्रवेश पा सकते हैं।

छठे और सातवें स्थान पर ये देश
छठे स्थान पर क्रोएशिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, माल्टा, न्यूजीलैंड और पोलैंड हैं। आॅस्ट्रेलिया इस तिमाही अपडेट में लातविया, लिकटेंस्टीन और यूनाइटेड किंगडम के साथ सातवें स्थान पर बना हुआ है। इस सूचकांक में साल-दर-साल सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाला देश ब्रिटेन है, जहां अब 182 गंतव्यों के लिए वीजा-मुक्त पहुंच है, जो 12 महीने पहले की तुलना में आठ कम है। कनाडा, आइसलैंड और लिथुआनिया 181 गंतव्यों के लिए वीजा-मुक्त पहुंच के साथ आठवें स्थान पर हैं, जबकि मलेशिया 180 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर है।

Read More भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज

अमेरिकी पासपोर्ट की रैंकिंग गिरी
अमेरिका 179 अंकों के साथ दसवें स्थान पर वापस आ गया है। हालांकि, 2025 के अंत में यह पहली बार हेनली पासपोर्ट इंडेक्स के शीर्ष 10 देशों की सूची से बाहर हो गया था। साल-दर-साल गिरावट के मामले में अमेरिका ब्रिटेन से थोड़ा ही पीछे है। पिछले 12 महीनों में सात देशों ने अमेरिकी पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश को खत्म किया है। अमेरिका की आक्रामक विदेश नीति को देखते हुए यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि दुनिया के कई और देश भी उसके नागरिकों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश की सुविधा समाप्त कर सकते हैं।

Read More राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत का स्थान
2026 के हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 80वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट धारक 55 देशों और गंतव्यों में वीजा मुक्त प्रवेश पा सकते हैं। इस स्थान पर भारत के साथ अफ्रीकी देश अल्जीरिया और नाइजर भी हैं। भारत के पड़ोसी देशों में बांग्लादेश 95वें स्थान पर और पाकिस्तान 98वें स्थान पर है। यमन भी पाकिस्तान के बराबर 98वें स्थान पर है। वहीं, पाकिस्तान से नीचे की रैंगिंक में सिर्फ तीन देश ही हैं, जिनमें इराक, सीरिया और अफगानिस्तान शामिल हैं।

Read More यूरोपीय देशों का बड़ा फैसला: ड्रोन हमले के बाद साइप्रस की ओर भेजेंगे नौसेना, जानिए युद्ध में अब किसकी होगी एंट्री?

Tags: Passport

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला