महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी

केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और जीडीपी आंकड़ों की सत्यता पर सवाल

महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि आरएसएस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाकर उप-प्रधानमंत्री पद सौंपने की तैयारी में है। राउत ने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर गतिरोध है, वहीं केंद्र की आर्थिक नीतियों और शिंदे गुट पर भी कड़ा हमला बोला।

मुंबई। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश की राजनीति में एक बड़े बदलाव का पुरजोर समर्थन कर रहा है, जिसके तहत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को राष्ट्रीय राजधानी बुलाकर उन्हें उप-प्रधानमंत्री का पद सौंपने की कोशिश की जा रही है। राउत ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए दावा किया कि ‘भगवा परिवार’ दिल्ली के बाहर के किसी प्रमुख नेता को प्रधानमंत्री के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर स्थापित करने की तैयारी कर रहा है और इस अहम् पद के लिए फडणवीस सबसे आगे चल रहे हैं।

संजय राउत के मुताबिक आरएसएस और पार्टी से जुड़ी अन्य अहम् शख्सियतें फडणवीस को दिल्ली लाने की योजना बना रहे हैं। खबरों के अनुसार, इस योजना में अंतिम उत्तराधिकारी को तैयार करना और उन्हें उप-प्रधानमंत्री का पद सौंपना शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला करते हुए राउत ने दावा किया कि इतिहास गवाह है कि कोई भी पूर्व गृह मंत्री कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भले ही अमित शाह शीर्ष पद पाने की बड़ी महत्वाकांक्षा रखते हों, लेकिन उन्हें पार्टी के भीतर कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। खबरों के अनुसार सत्ताधारी पार्टी के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर नेतृत्व को अल्टीमेटम दिया है।

संजय राउत ने केंद्र की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला किया और तेजी से बढ़ते सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों की सच्चाई पर सवाल उठाये। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लाखों लोगों को मुफ्त राशन और महिलाओं को सीधे नकद पैसे देने के बावजूद आसमान छूती महंगाई, बेतहाशा बेरोजगारी और आर्थिक तंगी को छिपाया नहीं जा सकता। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा कि मुख्य कानूनी सवाल यह है कि क्या दलबदल विरोधी कानून का खुलेआम उल्लंघन किया गया। उन्होंने इस बात पर हैरानी जतायी कि जिन नेताओं का राजनीतिक अस्तित्व पूरी तरह से मूल शिवसेना संविधान पर टिका है, वे ही अब इसकी वैधता को चुनौती दे रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा  एक मंच पर एकत्रित होंगे प्रदेश के प्रिंटिंग उद्योग से जुड़े व्यवसायी, प्रिंटर्स के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा
राजस्थान प्रिंटर्स एसोसिएशन (RPA) द्वारा 24 अक्टूबर को जयपुर में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के...
विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका अहम, भारत के सांस्कृतिक केंद्रों का हो रहा पुनर्जागरण: मोदी
स्वर्गीय शेखावत को विधानसभा में पुष्पांजलि स्व. शेखावत का जीवन जन सेवा की मिशाल
भारत-पोलैंड के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार, बेंगलुरु पहुंचा 100 कारोबारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला
छठे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में प्रस्तुत होगा राजस्थान का विकास मॉडल
इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.