ब्लूमबर्ग की सूची में खुलासा : गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानें दुनिया में है कौनसा स्थान

दुनिया में 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं

ब्लूमबर्ग की सूची में खुलासा : गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जानें दुनिया में है कौनसा स्थान

गौतम अडानी 92.6 अरब डॉलर संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में वह 19वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि मुकेश अंबानी 90.8 अरब डॉलर के साथ 20वें नंबर पर खिसक गए। शीर्ष सूची में अमेरिकी टेक दिग्गजों का दबदबा कायम है, एलन मस्क पहले स्थान पर हैं।

नई दिल्ली। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। ब्लूमबर्ग के दुनिया के 500 सबसे अमीर अरबपतियों के दैनिक सूचकांक में अडानी की संपत्ति का शुद्ध मूल्य 92.6 अरब डॉलर आंका गया है। पिछली सूची के बाद उनकी संपत्ति 3.56 अरब डॉलर बढ़ी है और वह दुनिया में 19वें स्थान पर पहुंच गये हैं। साथ ही वह एशिया के सबसे धनाढ्य व्यक्ति भी बन गये हैं।

अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। पिछली सूची के बाद अंबानी की संपत्ति में 7.67 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है और यह  90.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। वह वैश्विक सूची में अब 20वें स्थान पर हैं। इस सूची में पहले आठ स्थान पर अमेरिका का कब्जा है और ये सभी प्रौद्योगिकी कंपनियां हैं। जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क 656 अरब डॉलर के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद क्रमश: लैरी पेज, जेफ बेजोस, सर्गेई ब्रिन और मार्क जुकर्बर्ग रहे। शीर्ष 20 में अमेरिका के अलावा भारत के दो और फ्रांस, मेक्सिको तथा स्पेन की एक-एक कंपनियां शामिल हैं।

 

Read More इज़रायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू : ट्रंप का दावा-सैन्य अभियानों को रोकने पर दोनों देश सहमत, जानें सीजफ़ायर पर कितने दिनों की बनी सहमति

Read More पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित 

Read More सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री : विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बने डिप्टी सीएम, राज्यपाल ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

 

 

 

Tags: adani

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किसानों के हक की आवाज बुलंद, रुके भुगतान को लेकर सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग किसानों के हक की आवाज बुलंद, रुके भुगतान को लेकर सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग
प्रदेश के किसान पहले से ही महंगाई, कर्ज और बेमौसम बरसात की मार झेल रहे। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान...
अस्पताल में जेबकतरों का गिरोह सक्रिय : फर्जी मरीज बनकर वारदात, कर्मचारी की सतर्कता से तीन दबोचे
सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में मारवाड़ी कार्यक्रम : विकास अवरूद्ध होने से जनता परेशान, मुख्यमंत्री ने कहा- जनता ने बनाया मन, पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत से जीतेगी भाजपा
RBSE की दसवीं और बारहवीं की अंक तालिका अब तक जारी नहीं, बोर्ड की इस लेट लतिफी से परीक्षार्थियों को परेशानी
सीसीटीवी की नजर से मिला महिला को खोया कीमती सामान, प्रभावी कार्रवाई के लिए जताया पुलिस का आभार
शेयर बाजारों में तेजी: प्रमुख सूचकांक छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर, इन कंपनियों दिखा जोरदार एक्शन
Gold Silver Price : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव