भारत में ट्रंप के नाम की सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई सरकार के फैसले पर खुशी

डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू नेमप्लेट का औपचारिक अनावरण किया

भारत में ट्रंप के नाम की सड़क, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताई सरकार के फैसले पर खुशी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक प्रमुख सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखे जाने पर तेलंगाना सरकार का आभार जताया। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने इसे अपने लिए अनोखा सम्मान बताया। 23 जून को उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क के नाम का औपचारिक अनावरण किया।

हैदराबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश की आज़ादी की 250वीं साल के मौके पर हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक मुख्य सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के तेलंगाना सरकार के फ़ैसले पर खुशी जतायी है। ट्रंप ने शनिवार को अपने ‘ट्रुथ’ अकाउंट पर एक पोस्ट में, इस कदम के लिए तेलंगाना सरकार का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “भारत के हैदराबाद में एक नया ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ बनाया गया है। मैं इस तरह से सम्मानित होने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद! – राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप। ”

हैदराबाद के नानकरामगुडा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में 23 जून को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूत लॉरा विलियम्स की मौजूदगी में ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ नेमप्लेट का औपचारिक अनावरण किया। ट्रंप ने इस सम्मान को एक अनोखा सम्मान बताया और सड़क का नाम उनके नाम पर रखने के लिए तेलंगाना सरकार का धन्यवाद किया।

Tags: trump

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी