लोकसभा में विपक्षी दलों का हंगामा : नारे लगाते हुए सदन के बीच में आए विपक्षी दलों के सदस्य, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया

लोकसभा में विपक्षी दलों का हंगामा : नारे लगाते हुए सदन के बीच में आए विपक्षी दलों के सदस्य, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

विपक्षी दलों के सदस्य नारे लगाते हुए और हंगामा में करते हुए सदन के बीचों बीच आ गए। इस दौरान उन्होंने हंगामे के बीच ही जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाए।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्षी दलों का हंगामा लगातार जारी रहा, जिसके कारण सदन नहीं चला और लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बारह बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की, तो विपक्षी दलों के सदस्य नारे लगाते हुए और हंगामा में करते हुए सदन के बीचों बीच आ गए। इस दौरान उन्होंने हंगामे के बीच ही जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाए।

हंगामा कर रहे सदस्यों से उन्होंने अपनी सीटों पर जाने का आग्रह किया और कहा कि हंगामे के बीच वह सदन की कार्यवाही नहीं चला सकते है। इसलिए सभी सदस्य शांत होकर अपनी सीटों पर बैठ जाए, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी और हंगामा तेज होता गया, जिसके कारण उन्होंने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। इससे पहले 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों में भारी हंगामा किया। अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामे के बीच ही प्रश्नकाल चलाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा तेज होता गया, जिसके कारण उन्हें सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका