रूस ने सूमी पर दागे बैलिस्टिक मिसाइल : सड़क पर शव बिखरे, 21 लोगों की मौत
भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम में आग लग गई
पहले ही अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ सीजफायर पर बातचीत करने के लिए रूस के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने पुतिन से बात भी की थी।
कीव। रूस यूक्रेन पर हमले जारी रखते हुए सूमी शहर पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। हमले में 21 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो गई है। यूक्रेनी के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले का वीडियो एक्स पर शेयर किया है। जिसमें मारे गए लोगों के शव सड़क पर बिखरे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। याद रहे कि 2 दिन पहले ही अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ सीजफायर पर बातचीत करने के लिए रूस के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने पुतिन से बात भी की थी।
भारतीय दवा गोदाम पर मिसाइल दागी
रूसी मिसाइल हमले में एक भारतीय फार्मास्यूटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम में आग लग गई। भारत में स्थित यूक्रेनी दूतावास ने आरोप लगाया कि रूस ने जानबूझकर राजधानी कीव में भारतीय गोदाम को निशाना बनाया है। भारत के साथ खास दोस्ती का दावा करने वाला रूस जानबूझकर भारतीय कंपनियों पर हमले कर रहा है।
Comment List