यूक्रेन की राजधानी पर रूस का भीषण प्रहार: 8 लोगों की मौत ; 25 अन्य घायल, कई इमारतें क्षतिग्रस्त 

मौतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

यूक्रेन की राजधानी पर रूस का भीषण प्रहार: 8 लोगों की मौत ; 25 अन्य घायल, कई इमारतें क्षतिग्रस्त 
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत और 25 घायल हुए। कई रिहायशी इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं तथा आग लग गई। हमले के बाद पोलैंड ने सुरक्षा के मद्देनज़र अपने लड़ाकू विमान सक्रिय कर दिए। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

कीव। रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए। कीव सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि हमले में कई आवासीय क्षेत्रों को निशाना बनाया गया और बच्चों सहित बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं। हमले के बाद शहर के कई इलाकों को खाली कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेना ने एक बार फिर जानबूझकर रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाया है, जिससे भारी तबाही हुई है। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने हमले में मृतकों ओर घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। यह हमला ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कुछ घंटे पहले ही चेतावनी दी थी कि रूस बड़े पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।

हमले के दौरान कीव में वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय रहीं। आसमान में एयर डिफेंस की ट्रेसर फायरिंग दिखाई दी, जबकि ड्रोन, क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों के विस्फोटों की आवाजें पूरे शहर में सुनाई दीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में कई स्थानों पर आग लग गई। उधर, पोलैंड ने एहतियात के तौर पर अपने लड़ाकू विमानों को सक्रिय कर दिया। पोलैंड की सेना ने कहा कि यह कदम देश के हवाई क्षेत्र, विशेषकर यूक्रेन से सटे इलाकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। हालांकि, पोलैंड की सीमा में किसी हमले की सूचना नहीं है। रूस का यूक्रेन पर पिछले दो सप्ताह से अधिक समय के अंतराल के बाद यह पहला बड़े पैमाने का मिसाइल और ड्रोन हमला माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन