संगीत जगत से दुखद खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, भारतीय संगीत को दुनियाभर में दिलाई नई पहचान

कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती थीं

संगीत जगत से दुखद खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, भारतीय संगीत को दुनियाभर में दिलाई नई पहचान

सुरों की जादूगर आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर। कैंडी ब्रीच अस्पताल में मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से ली अंतिम सांस। 8 दशकों के करियर में 12 हजार से अधिक गीत गाकर उन्होंने संगीत को नई ऊंचाई दी। “दम मारो दम” जैसी धुनें अमर रहीं—कला जगत को अपूरणीय क्षति।

मुंबई। बॉलीवुड संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर मिली है। दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि मल्टिपल ऑर्गन फेलियर के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। शाम 4 बजे दादर के शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आशा भोसले ने करीब 8 दशकों तक संगीत जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी। महज 10 साल की उम्र में मराठी गीत से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आशा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने करियर में उन्होंने लगभग 12 हजार गीत गाए और दुनियाभर में भारतीय संगीत को नई पहचान दिलाई। उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

म्यूजिक डायरेक्टर ओपी नैय्यर के साथ उनकी जोड़ी खास तौर पर चर्चित रही।दम मारो दम”, “पिया बावरी”, “मेरा कुछ सामानऔरपरदे में रहने दोजैसे उनके गीत आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। उनके निधन से भारतीय कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

 

Read More रुपये में जारी दबाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 326 अंक टूटकर 75,688 पर खुला, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

Tags: bhosle

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
रबी खरीद सीजन 2026-27 के तहत सरसों और चने की समर्थन मूल्य पर खरीद जारी। राजफैड ने 15 खरीद केंद्रों...
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा