पैंक्रियाटिक कैंसर को लेकर वैज्ञानिकों का दावा : कम साइड इफेक्ट के साथ विकसित की थेरेपी, चूहों पर किए परीक्षण में पूरी तरह खत्म

साइड इफेक्ट भी बेहद कम रहे

पैंक्रियाटिक कैंसर को लेकर वैज्ञानिकों का दावा : कम साइड इफेक्ट के साथ विकसित की थेरेपी, चूहों पर किए परीक्षण में पूरी तरह खत्म

स्पेन के वैज्ञानिकों ने पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता हासिल की है। स्पैनिश नेशनल कैंसर रिसर्च सेंटर (CNIO) ने 3 दवाओं से एक नई थेरेपी विकसित की, जिससे कैंसर कोशिकाएं खत्म हो गईं। चूहों पर परीक्षण में कैंसर पूरी तरह गायब हो गया और साइड इफेक्ट्स कम रहे। यह खोज उम्मीदों को बढ़ाती है।

मैड्रिड। पैंक्रियाटिक कैंसर को सबसे घातक कैंसरों में माना जाता है, क्योंकि इसकी पहचान देर से होती है और दवाईयों का असर सीमित रहता है, लेकिन स्पेन के वैज्ञानिकों ने इसके ईलाज को लेकर बड़ी सफलता का दावा किया है। स्पैनिश नेशनल कैंसर रिसर्च सेंटर (CNIO) के वैज्ञानिकों ने मारियानो बार्बासिद के नेतृत्व में एक नई थेरेपी विकसित की है। इस ईलाज में 3 दवाओं के जरिए कैंसर के तीन अहम जीवन रक्षक रास्तों को एक साथ बंद किया गया, जिससे कैंसर कोशिकाओं को बचने का मौका नहीं मिला। प्रयोगशाला में चूहों पर किए गए परीक्षण में इस थेरेपी से पैंक्रियाटिक कैंसर पूरी तरह खत्म हो गया।

ईलाज के बाद कैंसर दोबारा नहीं आया और साइड इफेक्ट भी बेहद कम रहे। लंबे समय की निगरानी में भी ट्यूमर के वापस आने के कोई संकेत नहीं मिले। इस अहम रिसर्च को पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज की दिशा में बड़ी उम्मीद माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका