रोम में लेबनान-इजरायल के बीच सातवें दौर की वार्ता शुरू, अमेरिकी मध्यस्थता में सीमा तनाव कम करने पर अहम चर्चा

दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल जून में हुए रूपरेखा समझौते के क्रियान्वयन पर चर्चा कर रहे

रोम में लेबनान-इजरायल के बीच सातवें दौर की वार्ता शुरू, अमेरिकी मध्यस्थता में सीमा तनाव कम करने पर अहम चर्चा
इटली की राजधानी रोम में अमेरिका की मध्यस्थता में लेबनान और इजराइल के बीच प्रत्यक्ष वार्ता आयोजित हुई। दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल जून में हुए रूपरेखा समझौते के क्रियान्वयन पर चर्चा कर रहे हैं। इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य दक्षिणी लेबनान सीमा पर तनाव घटाना और शांति स्थापित करना है।

रोम। लेबनान और इजरायल के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में प्रत्यक्ष वार्ता का सातवां दौर मंगलवार को इटली की राजधानी रोम में शुरू हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल जून में लेबनान और इजरायल के बीच हुए अमेरिकी मध्यस्थता वाले रूपरेखा समझौते के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। इटली ने भी वार्ता शुरू होने की पुष्टि की है, हालांकि उसने बैठक के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

इससे पहले 14 जून को रोम में छठे दौर की वार्ता हुई थी। उससे पहले वाशिंगटन में पांच दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद 26 जून को दोनों पक्षों के बीच रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे। समझौते के तहत इजरायल को कब्जे वाले सभी लेबनानी क्षेत्रों से चरणबद्ध तरीके से सेना हटानी है। इसके बदले लेबनानी सेना इन क्षेत्रों में तैनात होगी और सशस्त्र समूहों, विशेष रूप से हिजबुल्ला, को निरस्त्र किया जाएगा। यह वार्ता ऐसे समय हो रही है जब दक्षिणी लेबनान की सीमा पर तनाव जारी है और इज़रायल दक्षिणी कस्बों में मकानों तथा अन्य ढांचों को ध्वस्त करने और विस्फोटक कार्रवाई जारी रखे हुए है। 

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दो मार्च से अब तक इज़रायली हमलों में 4,333 लोगों की मौत हो चुकी है और 12,236 अन्य घायल हुए हैं। लेबनान का कहना है कि 26 जून को अमेरिकी मध्यस्थता वाले रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर होने के बावजूद इज़रायल ने अपने सैन्य अभियान जारी रखे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश