स्पेसएक्स की ऐतिहासिक लिस्टिंग : दुनिया को मिला पहला ट्रिलियनेयर, एलन मस्क की नेटवर्थ एक ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची
सऊदी अरब की कंपनी का तोड़ा रिकॉर्ड
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क अब दुनिया के इकलौते ट्रिलियनेयर बन चुके हैं। मस्क की रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स शुक्रवार को अमेरिकी शेयर मार्केट नैस्डैक पर लिस्टेड हुई। 1.77 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 168 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर हुई इस लिस्टिंग के बाद मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (खरबपति) बन गए।
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक मस्क की नेटवर्थ करीब 982 बिलियन डॉलर यानी 93.63 लाख करोड़ रुपए थी। स्पेसएक्स के आईपीओ का शेयर चढ़ा और मस्क की नेटवर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर हो गई। भारतीय करेंसी में ये रकम करीब 95.35 लाख करोड़ रुपए हुई। यानी एलन मस्क के पास इतनी दौलत है कि अगर वो हर घंटे 10 करोड़ रुपए भी खर्च करें, तो पूरी रकम खर्च करने में 144 साल लग जाएंगे।
सऊदी अरब की कंपनी का तोड़ा रिकॉर्ड
स्पेसएक्स आईपीओ के जरिए दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यूवेशन हालिस करने वाली कंपनी बन चुकी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सऊदी अरामको के पास था, जो 2019 में मार्केट में लिस्ट हुई थी और 29 अरब डॉलर जुटाए थे, जबकि स्पेसएक्स ने 75 अरब डॉलर की रकम जुटाई है।
अंबानी-अडानी की नेटवर्थ
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 3.90 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 112 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 27.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। मुकेश अंबानी 83.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 23वें नंबर पर हैं।

Comment List