आईटी कंपनियों के दबाव में शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान में सेंसेक्स

एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाल निशान में थे

आईटी कंपनियों के दबाव में शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान में सेंसेक्स

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 27.25 अंक ऊपर 25,752.65 अंक पर खुला। यह भी 60.75 अंक यानी 0.24 फीसदी उतरकर 25,664.65 अंक पर रहा।

मुंबई। आईटी कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 102.63 अंक की बढ़त के साथ 83,553.59 अंक पर खुला, लेकिन बाद में लाल निशान में चला गया। यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 236.66 अंक नीचे 83,214.30 अंक पर था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 27.25 अंक ऊपर 25,752.65 अंक पर खुला। यह भी 60.75 अंक यानी 0.24 फीसदी उतरकर 25,664.65 अंक पर रहा। धातु सार्वजनिक बैंक, रसायन और एफएमसीजी समूहों के सूचकांकों में तेजी थी जबकि आईटी, मीडिया, निजी बैंक और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों के सूचकांक गिरावट में थे। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाल निशान में थे। आईटीसी, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक फिलहाल ऊपर चल रहे हैं।

 

Tags: Sensex

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग