हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछला, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र

आईटी और बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछला, इन स्टॉक्स पर रखें नज़र
मुंबई। आईटी, बैंकिंग और अन्य सेक्टरों में मजबूत लिवाली से शेयर बाजार में शानदार तेजी दिखी। सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछला, जबकि निफ्टी भी मजबूती के साथ कारोबार करता रहा। इंफोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा में जोरदार बढ़त रही। निवेशकों का भरोसा बढ़ने से बाजार में सकारात्मक माहौल बना।

मुंबई। आईटी, बैंकिंग और अन्य सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही और बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 500 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स 160.50 अंक की तेजी में 77,083.14 अंक पर खुला। लगातार चढ़ता हुआ यह 500 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 77,449.25 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय सूचकांक 331.37 अंक ऊपर 77,254.01 अंक पर रहा।

बाजार में इस समय चौतरफा लिवाली हो रही है। वृहत बाजार के सूचकांक भी ऊपर हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 56.35 अंक की मजबूती के साथ 24,062.20 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते यह 92.95 अंक यानी 0.39 फीसदी चढ़कर 24,098.80 अंक पर रहा। पिछले कारोबारी दिवस पर भी दोनों सूचकांक बढ़त में रहे थे।

एनएसई में सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में हैं। आईटी सेक्टर में निवेशक सबसे अधिक पैसा लगा रहे हैं। धातु, बैंकिंग, वित्त, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस, रियल्टी और रसायन समूहों में भी निवेशक पैसा लगा रहे हैं। सेंसेक्स की कंपनियों में इस समय सबसे अधिक तेजी वाली चारों कंपनियां आईटी सेक्टर से हैं। इंफोसिस का शेयर पांच फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का चार फीसदी और टीसीएस तथा टेक महिंद्रा का तीन फीसदी के करीब ऊपर चल रहा है। बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयर भी एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं।

एलएंडटी का शेयर फिलहाल 1.24 प्रतिशत नीचे है। भारती एयटेल, पावरग्रिड, बीईएल, मारुति सुजुकी, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

Read More सरकार की बुलाई सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का बहिर्गमन : बागी सांसदों को अलग मान्यता देने पर किया वॉकआउट, बताया अवैध

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के...
पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब
जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल