सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक फिसला, इन शेयरों पर रखें पेनी नजर

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट

सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक फिसला, इन शेयरों पर रखें पेनी नजर

मुंबई में शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर रहा। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी भी फिसला। ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली दिखी।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़क गया। सेंसेक्स करीब 101 अंक की गिरावट में 81436.79 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 405.76 अंक (0.50 प्रतिशत) नीचे 81131.94 अंक पर था। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक करीब 14 अंक की बढ़त के साथ 25063.35 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 79.80 अंक नीचे 24968.85 अंक पर था। ऑटो,मीडिया, रियल्टी,एफएमसीजी और स्वास्थ्य सेक्टरों में ज्यादा गिरावट रही। 

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयर नीचे चल रहे थे, जबकि एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट आदि में तेजी थी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर