केन-बेतवा पर संग्राम! आदिवासियों से मिले राहुल गांधी, बोले- हक की लड़ाई में साथ खड़ी कांग्रेस

न्याय और सम्मान के हकदार हैं आदिवासी

केन-बेतवा पर संग्राम! आदिवासियों से मिले राहुल गांधी, बोले- हक की लड़ाई में साथ खड़ी कांग्रेस
राहुल गांधी ने केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे बुंदेलखंड के आदिवासियों से 10 जनपथ पर मुलाकात की। उन्होंने सत्याग्रहियों की समस्याएं और मांगें सुनीं और उनके संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिलाया। राहुल ने कहा कि आदिवासी न्याय और सम्मान के हकदार हैं। कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई में मजबूती से साथ खड़ी है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे बुंदेलखंड के आदिवासी सत्याग्रहियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर बुधवार को आदिवासी सत्याग्रहियों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी समस्याओं और संघर्ष की जानकारी ली तथा उनकी मांगों का समर्थन करते हुए इस लड़ाई में साथ देने का भरोसा दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा, बुंदेलखंड के ये लोग वर्षों से अपने अधिकारों के लिए अन्याय और अत्याचार सह रहे हैं। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे और सत्याग्रह कर रहे ये आदिवासी भाई-बहन न्याय और सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासी भाई-बहनों के अधिकार और न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आंदोलन कर रहे आदिवासियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनकी इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।

 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
जयपुर व्यापार महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर यूपीआई लेन-देन पूरी तरह शुल्क-मुक्त रखने की मांग।...
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत