सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर

कांग्रेस पूरी तरह अति-वामपंथ की ओर जा चुकी

सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हामिद अंसारी के हिंदू राष्ट्रवाद संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब ‘मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस’ बन चुकी है। त्रिवेदी ने राहुल गांधी की विचारधारा पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस हिंदू राष्ट्रवाद को खतरा मानते हुए अति-वामपंथ की ओर बढ़ रही है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान की निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेस अब पूरी तरह से 'मुस्लिम लीग-माओवादी' कांग्रेस बन चुकी है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अंसारी के बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि अंसारी ने खुद ही उजागर कर दिया है कि कांग्रेस अब पूरी तरह से 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बन चुकी है।

उन्होंने कहा, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 2019 में लिखी गयी एक किताब का हवाला देते हुए कहा है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू साम्यवाद को उतना बड़ा खतरा नहीं मानते थे, जितना हिंदू राष्ट्रवाद को मानते थे। इस बात को उजागर करने के लिए मैं हामिद अंसारी को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा, की कांग्रेस पूरी तरह अति-वामपंथ की ओर जा चुकी है। यानी वह सिर के बल साम्यवाद में डूब चुकी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि गांधी की सोच बिल्कुल पंडित नेहरू की तरह है। उन्होंने कहा कि गांधी ने अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में 02 जून 2023 को भाजपा को सांप्रदायिक बताया था और कहा था कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष  है, मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।

त्रिवेदी ने कहा, विकिलीक्स के अनुसार, 2011 में गांधी ने अमेरिकी राजदूत से मुलाकात की थी और कहा था कि उनके लिए लश्कर-ए-तैयबा की तुलना में हिंदू उभार ज्यादा बड़ा खतरा है। मैं यह नहीं कहता कि विकिलीक्स की हर बात तथ्यात्मक रूप से सही है, लेकिन कांग्रेस ने कभी इसका खंडन नहीं किया। गांधी की सोच बिल्कुल पंडित नेहरू जैसी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह वही मुस्लिम लीग है, जिसकी स्थापना मोहम्मद अली जिन्ना ने की थी और जिसके साथ कांग्रेस केरल में सरकार चला रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उपहास उड़ाये जाने को लेकर कांग्रेस और गांधी पर हमला बोला और कहा कि आज वास्तविक रचनात्मकता और दृष्टि के अभाव में कांग्रेस हंसी-मजाक के शो से स्टैंड-अप कॉमेडी और स्टैंड-अप कॉमेडी से अश्लीलता तक पहुंच गयी है।

त्रिवेदी ने कहा, मेरा मानना है कि कांग्रेस को इस पर आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी की हरकतों और कृत्यों की कड़ी निंदा करते हुए मैं कहना चाहता हूं कि उन्होंने न केवल संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, न केवल विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि अपनी पार्टी और अपने परिवार दोनों की गरिमा को भी धूमिल किया है।

Read More 19 सितम्बर से मानसून की विदाई, प्रदेश में अब तक सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश 

 

Read More तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नए नाम और निशान आवंटित : ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल खिलाड़ी चुनाव चिह्न, रॉय धड़े को मिला लिफाफा

Tags: sudhanshu

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई बिहार में लड़की के साथ बदसलूकी का वीडियो विचलित करने वाला : राहुल गांधी ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से मांगा जवाब, बोले- पॉक्सो के तहत हो कार्रवाई
जमुई में 10वीं की छात्रा से बदसलूकी का वीडियो सामने आने पर राहुल गांधी ने बिहार सरकार से जवाब मांगा।...
8 दिन बाद ठीक हुआ विमान, जयपुर से खाली दिल्ली रवाना
वैश्विक मंच पर भारतीय कला की तलाश, कलाकारों ने साझा किए गहरे विचार
भारत-यूके साहित्यिक रिश्तों को नई उड़ान देगा जयपुर बुकमार्क, 14वें संस्करण में ब्रिटिश काउंसिल के साथ पब्लिशिंग फेलोशिप जारी
एनएच-52 पर गड्ढे भरने का काम शुरू, क्षतिग्रस्त हिस्सों में डाली जा रही सामग्री, वाहन चालकों को मिलेगी राहत
सात साल की बालिकाओं से लेकर 60 साल के 'पट्टेबाज' बहा रहे पसीना,शोभायात्रा के लिए जोरदार तैयारियां
सुधांशु त्रिवेदी का हमला : कांग्रेस पूरी तरह 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' बनी, बोले- अंसारी ने खुद किया उजागर