पत्नी को पढ़ाया, सब इंस्पेक्टर बनते ही लगाई तलाक की अर्जी, कहा- पति के पहनावे से आती है शर्म
सरकारी नौकरी पाते ही बदला अंदाज
फैमिली कोर्ट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सब-इंस्पेक्टर बनी महिला ने पति से तलाक की अर्जी दी। पति पंडिताई कर पत्नी की पढ़ाई और पुलिस भर्ती की तैयारी कराता रहा। सरकारी नौकरी मिलने के बाद पत्नी ने पति के पहनावे, पेशे और चोटी रखने पर आपत्ति जताते हुए तलाक मांगा। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां फैमिली कोर्ट में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ तलाक की याचिका लगाई है। बड़ी बात ये है कि पति ने पंडिताई करते पैसे जोड़कर अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया। पुलिस विभाग में नौकरी करवाने के लिए उसने जी तोड़ मेहनत की। जब पत्नी सब-इंस्पेक्टर बनी तो उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी। पत्नी ने अपने पति के पहनावे और उसके पेशे से शर्म आने की बात कही है। पत्नी का कहना है कि उसका लुक अच्छा नहीं लगता है। वहीं, पति का कहना है कि पत्नी उसकी चोटी कटाने का दबाव बनाती है।
पति ने चोटी काटने से किया इंकार :
पत्नी का कहना है कि उसे अपने पति के इस पहनावे और पंडिताई के काम से शर्मिंदगी महसूस होती है। उसने पति से अपना हुलिया बदलने को कहा। उसने पति से कहा कि आप अपनी चोटी काट दो, लेकिन पति ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद महिला ने तलाक लेने का फैसला किया। मामले फैमिली कोर्ट में चल रहा है।
पुलिस में भर्ती होना था सपना :
पीड़ित युवक ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी का सपना था पुलिस विभाग में नौकरी करने का था। पति ने इसके लिए पैसे बचाने शुरू किए और पत्नी की पढ़ाई करवाई। पति ने बताया कि वह पेशे से पंडित है और पूजा-पाठ करके घर चलाता है। उसने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा अपनी पत्नी की पढ़ाई और तैयारी में खर्च किया।
सरकारी नौकरी पाते ही बदला अंदाज :
पत्नी को पढ़ाई के बाद जैसे ही सरकारी नौकरी मिली उसे अपने पति की कम शिक्षा, रहन-सहन और उसके पेशे से शर्म आने लगी है। पत्नी ने अपने पति से तलाक के लिए केस फाइल कर दिया। पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को ग्रेजुएट कराया। उसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई।

Comment List