महाराष्ट्र में हादसा : तैरते समय झील की गहराई का नहीं लगा अंदाजा, डूबने से 4 किशोरों की मौत 

रोजगार के लिए चाकन में आए हुए थे

महाराष्ट्र में हादसा : तैरते समय झील की गहराई का नहीं लगा अंदाजा, डूबने से 4 किशोरों की मौत 

पीड़ितों की पहचान ओमकार बाबासाहेब हांगे, श्लोक जगदीश मानकर, प्रसाद शंकर देशमुख और नैतिक गोपाल मोरे के रूप में हुई है।

मुंबई। महाराष्ट्र में पुणे जिले के चाकन के पास एक झील में शनिवार को तैरते समय चार किशोरों की डूबने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कल शाम को चारों शव पझर झील से बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार कल तैरते समय लड़के झील की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए। जब ??वे घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने अधिकारियों को सूचित किया। पीड़ितों की पहचान ओमकार बाबासाहेब हांगे, श्लोक जगदीश मानकर, प्रसाद शंकर देशमुख और नैतिक गोपाल मोरे के रूप में हुई है। ये सभी मेदंकरवाड़ी के रहने वाले थे। वे प्रवासी श्रमिकों के परिवारों से थे और रोजगार के लिए चाकन में आए हुए थे।

पुलिस के अनुसार झील के किनारे लड़कों के कपड़े और जूते मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। स्थानीय निवासी, चाकन पुलिस और ट्रेकिंग समूह बचाव प्रयासों में शामिल हुए और शाम तक चारों शव बाहर निकाल लिए गये।

 

Tags: died

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा