तेजस्वी यादव का राजग सरकार पर निशाना : शिक्षक भर्ती परीक्षा में विलंब युवाओं के साथ खिलवाड़, कहा- नीतीश कुमार ने किया था परीक्षा शीघ्र कराने का वादा
पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया था
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि टीआरई-4 में देरी लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने याद दिलाया कि महागठबंधन सरकार में टीआरई-1 और 2 समय पर और पारदर्शी ढंग से पूरे हुए थे, जबकि एक साल बाद भी टीआरई-4 की रिक्तियां जारी नहीं हुईं।
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई)-4 विलंब लाखों युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ है। यादव ने बयान जारी कर कहा कि 17 महीनों की महागठबंधन सरकार के दौरान शिक्षा विभाग ने टीआई-एक और टीआरई-2 के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के अंदर बिना किसी पेपरलीक, संपूर्ण पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया था।
राजद नेता ने कहा कि चुनावी वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर युवाओं से वादा किया था कि बिहार में सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों की रिक्तियों की गणना कर शीघ्र ही टीआरई-4 परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उस घोषणा को लगभग एक वर्ष बीत चुका हैं, लेकिन अब तक टीआरई-चार की रिक्तियां जारी नही हुई हैं।

Comment List