बंगाल: भाजपा कार्यकर्ता की मौत से तनाव, पत्नी ने लगाए TMC से BJP में आए नेताओं पर गंभीर आरोप

अस्पताल में तोड़ा दम

बंगाल: भाजपा कार्यकर्ता की मौत से तनाव, पत्नी ने लगाए TMC से BJP में आए नेताओं पर गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी स्थित सोदपुर साइडिंग बाजार में एक कारोबारी और कुछ युवकों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता अरूप साहा की मारपीट व धक्का-मुक्की के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। कमरहट्टी के सागर दत्ता अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी में बाजार का विवाद सुलझाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता अरूप साहा की मौत हो गई। वह भाजपा की वार्ड सचिव रुमा साहा के पति थे। घटना सोदपुर साइडिंग बाजार की है। रुमा साहा के अनुसार, कुछ युवकों और एक कारोबारी के बीच विवाद हो गया था। कारोबारी ने इसकी शिकायत उनसे की। इसके बाद वह पति के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि विवाद शांत कराने के दौरान अरूप के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। उनकी तबीयत बिगड़ने पर कमरहट्टी के सागर दत्ता अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भाजपा विधायक रत्ना देवनाथ ने परिवार से मुलाकात कर मामले में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कुछ ऐसे नेताओं पर भी सवाल उठाए, जो TMC छोड़कर भाजपा में आए हैं। रुमा साहा ने कई लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट