बदरीनाथ जा रहे यात्रियों पर टूटा कहर : खाई में गिरी बस, 9 लोगों की मौत

पहाड़ पर काल बना सफर

बदरीनाथ जा रहे यात्रियों पर टूटा कहर : खाई में गिरी बस, 9 लोगों की मौत
टिहरी जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस गूलर कस्बे के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 27 घायल हो गए। पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव अभियान चलाया।

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार सुबह तड़के हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही एक यात्री बस गूलर कस्बे के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे 9 यात्रियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड की एक बस संख्या थाना मुनि की रेती क्षेत्र के तहत गूलर के समीप खाई में गिरने की सूचना मिली। गूलर, शिवपुरी, ब्यासी और अन्य पुलिस चौकियों से पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। राहत एवं बचाव कार्य के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अग्निशमन सेवा (फायर सर्विस) और एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने अब तक 9 यात्रियों के शव बरामद किए हैं, जबकि अन्य घायलों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

Read More दिल्ली में भयावह हादसा: चार मंजिला मकान ढहने से बच्चे समेत दो की मौत, विधायक और जोन चेयरमैन मौके पर मौजूद

Read More सत्ता में भाजपा, अभियान भी BJP का! कवासी लखमा का सवाल - लोकतंत्र को खतरा किससे?

Read More CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय

 

 

 

 

 

Tags: ditch

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध