ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत : परिषद सचिवालय ने की पुष्टि, कहा- उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी मारे गए

ताउम्र सार्वजनिक सेवा करने वाला बताते हुए शहीद कहा

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत : परिषद सचिवालय ने की पुष्टि, कहा- उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी मारे गए

ईरान ने शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है। सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारीजानी इजरायली हमले में मारे गए बताए गए हैं। उनके साथ बेटा और सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। ईरान ने इसे अमेरिकी-जायोनी साजिश करार दिया। राष्ट्रपति पेजेशकियन ने इसे अपूरणीय क्षति बताया।

तेहरान। ईरान ने बुधवार तड़के आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसके शीर्ष सुरक्षा अधिकारी और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की मौत हो गई है। परिषद सचिवालय ने स्थानीय समयानुसार बुधवार तड़के एक बयान जारी कर लारीजानी के मारे जाने की घोषणा की। इस बयान में उन्हें ताउम्र सार्वजनिक सेवा करने वाला बताते हुए शहीद कहा गया है। इससे पहले मंगलवार को इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल कार्ट्ज ने कहा था कि उसके हमले में लारीजानी मारे गए हैं, लेकिन तब ईरान ने इस पर कोई प्रतिक्रिया या पुष्टि नहीं की थी। 

ईरान परिषद के अनुसार लारीजानी के साथ उनके बेटे और सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोग भी मारे गए हैं। वक्तव्य में लारीजानी के लंबे राजनीतिक करियर की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ऐसी शख्सियत बताया गया जिसने जीवन के अंतिम क्षणों तक ईरान की प्रगति और बाहरी खतरों के खिलाफ एकजुटता के लिए काम किया। इससे पहले मंगलवार को ईरान ने अपने अर्धसैनिक बल बसिज के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी के मारे जाने की भी पुष्टि की थी। ईरान ने इसे अमेरिकी-जायोनी दुश्मन द्वारा किया गया एक आतंकवादी हमला करार दिया है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने लारीजानी के निधन पर गहरा दुख और खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनमें परोपकार, अंतर्दृष्टि, साथ और दूरदर्शिता के अलावा कुछ नहीं देखा और निस्संदेह इस क्षति की भरपाई करना बहुत कठिन है।

 

Read More भारत का शुक्रिया! 300 अरब डॉलर का होगा निवेश, ट्रंप ने टेक्सस में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ किया 300 अरब डॉलर की तेल रिफाइनरी का ऐलान

Read More चीनी वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘मॉलिक्यूलर ब्रिज’, रक्त कैंसर उपचार में मिलेगी बड़ी सफलता

Read More कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक

 

 

 

Tags: death

Post Comment

Comment List

Latest News

जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव
चंबल के साफ पानी और प्राकृतिक माहौल में पनप रहा ऊदबिलाव का कुनबा।
आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश
डीजीसीए ने जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क; जानवरों के लिए तैयार करें नीति
जयपुर में सीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई : 22 किलो गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की नकदी बरामद
दिल्ली में बिल्डिंग में लगी भीषण आग : 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, लोगों ने जान बचाने के लिए लगाई इमारत से छलांग
राजस्थान दिवस पर ‘उद्यमी संवाद’ में बड़ा ऐलान : नई पॉलिसियों और करोड़ों के प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री को नई रफ्तार, नई नीतियां और वित्तीय योजनाएं लागू