छठ महापर्व देता है सामाजिक सछ्वाव की प्रेरणा : हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक, मोदी ने कहा- छठ की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर गहरा प्रभाव 

बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं

छठ महापर्व देता है सामाजिक सछ्वाव की प्रेरणा : हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक, मोदी ने कहा- छठ की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर गहरा प्रभाव 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिवसीय छठ महापर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सादगी, संयम और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक यह पर्व हमारी संस्कृति का विराट उत्सव है। मोदी ने छठ की परंपरा को वैश्विक भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया और छठी मइया से सबके सुख-समृद्धि की कामना की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरु हुए चार दिवसीय छठ महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि सादगी और संयम का प्रतीक यह पर्व सामाजिक सछ्वाव की प्रेरणा देता है।

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है, जिसकी पवित्रता और नियम-निष्ठा अतुलनीय है। इस पावन अवसर पर छठ के घाटों पर जो द्दश्य दिखाई देता है उसमें पारिवारिक बंधन और सामाजिक सछ्वाव की अछ्वुत प्रेरणा होती है। छठ की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है।

विश्व के कोने कोने में छठ को संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाये जाने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया में रहने वाले भारतवंशी परिवार इसकी परंपराओं में पूरी आत्मीयता से सम्मिलित होते हैं। उन्होंने कहा- मेरी कामना है कि छठी मइया सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।

Read More एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा : दूसरे दिन भी नहीं हुआ कामकाज, सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

मोदी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का एक अनूठा संगम है। इसमें जहां अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को अघ्र्य दिया जाता है, वहीं प्रसाद में भी प्रकृति के विविध रंग समाहित होते हैं। छठ पूजा के गीत और धुनों में भी भक्ति और प्रकृति का अछ्वुत भाव भरा होता है।

Read More सुप्रीम कोर्ट का आदेश : डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों की जांच करेगी CBI, एक नाम पर कई SIM पर रोक की तैयारी

प्रधानमंत्री ने कहा- मेरा सौभाग्य है कि कल ही मुझे बेगूसराय जाने का अवसर मिला था। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी का बेगूसराय से आत्मीय रिश्ता रहा है। शारदा सिन्हा जी और बिहार के कई लोक कलाकारों ने अपने गीतों से छठ के उत्सव को एक अलग भाव से जोड़ा है।

Read More बड़वानी में ब्लैकमेलिंग और शोषण के रैकेट का भंडाफोड़, कांग्रेस नेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी

मोदी ने अपनी पोस्ट के साथ छठी मइया के कुछ गीत भी साझा किए हैं और कहा है कि इन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी छठ महोत्सव के प्रारंभ नहाय-खाय पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और परंपरा, आस्था और सामाजिक समरसता के उत्सव पर छठ मैया से सभी के सुख और समृद्धि की प्रार्थना की है।

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया