सड़कों को बार-बार तोड़ने से नागरिकों को हो रही असुविधा : शहर की सुंदरता भी हो रही प्रभावित, सैलजा का सरकार से आग्रह- तकनीक के बिना न हो कोई भी नया कार्य  

यातायात बाधित होता है 

सड़कों को बार-बार तोड़ने से नागरिकों को हो रही असुविधा : शहर की सुंदरता भी हो रही प्रभावित, सैलजा का सरकार से आग्रह- तकनीक के बिना न हो कोई भी नया कार्य  
कुमारी सैलजा ने सिरसा शहर की सड़कों को बार-बार तोड़े जाने से नागरिकों को हो रही भारी असुविधा और शहर की सुंदरता पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का मुद्दा उठाया है।

चंडीगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने सिरसा शहर की सड़कों को बार-बार तोड़े जाने से नागरिकों को हो रही भारी असुविधा और शहर की सुंदरता पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का मुद्दा उठाया है। उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर मांग की है कि सिरसा सहित पूरे हरियाणा में पाइपलाइन से जुड़े सभी कार्यों में आधुनिक ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

सिरसा सांसद ने पत्र में कहा कि गैस पाइपलाइन, सीवर लाइन, पेयजल पाइपलाइन और स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने के कारण सड़कों को बार-बार तोड़ा जा रहा है, जिससे यातायात बाधित होता है और शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में इस तकनीक का सफल उपयोग किया गया है, जिससे न केवल नागरिकों को राहत मिलती है बल्कि करोड़ों रुपये की सार्वजनिक धनराशि की भी बचत होती है।

कुमारी सैलजा ने सुझाव दिया कि सड़क या गली का निर्माण करने से पहले पेयजल, सीवर लाइन और गैस पाइपलाइन डाली जाए ताकि बाद में सड़कों को न तोडऩा पड़े। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि भविष्य में कोई भी नया कार्य इस तकनीक के बिना न हो और आधुनिक शहरों की मूलभूत आवश्यकताओं के अनुरूप ही योजना बनाई जाए।

सांसद सैलजा ने कहा कि इस समय प्रदेश का किसान डीएपी खाद के लिए परेशान है। किसान सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगा रहता है और कई बार रातभर इंतजार करता है, लेकिन बाद में स्टॉक खत्म होने की जानकारी मिलती है। दूसरी ओर बाजार में ब्लैक में डीएपी खाद बेची जा रही है जिस पर अंकुश लगना चाहिए।

Read More कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- चीन के सामने ‘नियोजित समर्पण’, सरकार की चीन नीति पर उठाए गंभीर सवाल

सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार विशेष रूप से घग्गर नदी के तटवर्ती बाढ़ पीड़ित इलाकों में गांवों में ही पैक्स के माध्यम से डीएपी खाद उपलब्ध कराने की ठोस व्यवस्था करे। इससे किसानों को गेहूं की बिजाई सीजन में खाद की कमी से होने वाली परेशानी से बचाया जा सकेगा।

Read More भाजपा-कांग्रेस में छिड़ा 'कार्टून वॉर' : एक-दूसरे के दावों पर साधा निशाना, सरकार की भूमिका को लेकर प्रस्तुत किए आंकड़े और तर्क

सांसद सैलजा ने सिरसा शहर की सड़कों को बार-बार तोड़े जाने से नागरिकों को हो रही भारी असुविधा और शहर की सुंदरता पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का मुद्दा उठाया है। उन्होंने इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी को पत्र लिखकर मांग की है कि सिरसा सहित पूरे हरियाणा में पाइपलाइन से जुड़े सभी कार्यों में आधुनिक ट्रेंचलेस टेक्नोलॉजी का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

Read More यूपीआई शुल्क लगाने से बढ़ेगी वस्तुओं की लागत : दुकानदार बढ़ी हुई लागत की ग्राहकों से करेगा भरपाई, सुप्रिया ने कहा- जनविरोधी फैसला वापस ले सरकार

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने के प्रस्ताव पर गहरी...
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप