गुजराती सिनेमा का चमत्कार : फिल्म ‘लालो : कृष्ण सदा सहायते’ ने 24000% प्रॉफिट के साथ रचा इतिहास, बनी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी स्लीपर हिट

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए ₹120 करोड़ की कमाई की 

गुजराती सिनेमा का चमत्कार : फिल्म ‘लालो : कृष्ण सदा सहायते’ ने 24000% प्रॉफिट के साथ रचा इतिहास, बनी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी स्लीपर हिट

गुजराती भक्ति फिल्म ‘लालो : कृष्ण सदा सहायते’ साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बन गई। महज ₹50 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹120 करोड़ कमाए और ₹100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली गुजराती फिल्म बनी। फिल्म का ग्रॉस प्रॉफिट लगभग 24,000% रहा। अंकित सखिया के निर्देशन में यह कहानी एक रिक्शा ड्राइवर के भगवान कृष्ण दर्शन और जीवन के पापों का सामना करने पर आधारित है।

मुंबई। गुजराती भक्ति ड्रामा ‘लालो : कृष्ण सदा सहायते’ भारतीय सिनेमा में साल की सबसे बड़ी स्लीपर हिट बनकर उभरी है। महज ₹50 लाख के छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए ₹120 करोड़ की कमाई की है और ₹100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली गुजराती फिल्म बन गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का ग्रॉस प्रॉफिट लगभग 24000% रहा, जो इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल करता है।

इस उपलब्धि के साथ ‘लालो’ ने ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और 1975 की ‘जय संतोषी मां’ जैसे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। तुलना करें तो ‘कांतारा चैप्टर वन’ का प्रॉफिट करीब 680% और ‘धुरंधर’ का लगभग 760% रहा, जबकि ‘सैयारा’ ने 1350% प्रॉफिट दर्ज किया। ‘लालो’ का प्रॉफिट रेशियो अभी इतना ऊंचा है कि किसी बड़ी हिंदी फिल्म को इसकी बराबरी के लिए हजारों करोड़ की कमाई करनी पड़ेगी।

अंकित सखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक रिक्शा ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फार्महाउस में फंसकर भगवान कृष्ण के दर्शन करता है और अपने जीवन के पापों का सामना करता है। 

 

Read More कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग की समीक्षा बैठक ली
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए 'राजस्थान दिवस' (14-19 मार्च) को भव्य रूप से मनाने के...
नयी बस्ती  हिंदवाड़ में पुनर्वासित परिवारों से संवाद कर भावनात्मक एवं नैतिक सहयोग प्रदान किया गया
कौन है हरीश राणा? जिसको सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की परमिशन, 13 सालों से पीवीएस हालत में है युवक
बुधवार को गणेश मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : भक्तों ने भगवान गणेश के किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना 
ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर
प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी
बाजार में कोहराम: पश्चिम एशिया संकट के दबाव में शेयर बाजारों में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1342 अंक लुढ़ककर 76,863 पर हुए बंद