मेरे ऊपर फायरिंग की खबर अफवाह : यह पूरी तरह से झूठ, पुलिस ने भी किया इनकार
पिस्तौल का कारतूस समझ लिया
भूमि पर मशीन का कुछ हिस्सा पड़ा था, जिसे पिस्तौल का कारतूस समझ लिया गया। दिल्ली पुलिस ने गोलीबारी की खबरों से इनकार कर दिया है।
नई दिल्ली। सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनके ऊपर हुयी गोलीबारी की खबर को अफवाह करार दिया है। सिरसा ने एक बयान जारी कर कहा कि मेरे ऊपर गोली चलने की अफवाह उड़ रही है। यह पूरी तरह से झूठ है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। इस बीच दिल्ली पुलिस ने भी बताया कि सिरसा पर गोली नहीं चली है। भूमि पर मशीन का कुछ हिस्सा पड़ा था, जिसे पिस्तौल का कारतूस समझ लिया गया। दिल्ली पुलिस ने गोलीबारी की खबरों से इनकार कर दिया है।
बताया जा रहा कि सिरसा पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के ख्याला में अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ मोर्चा खोला हुए हैं। वह अवैध फैक्ट्रियों को सील कराने गए थे। इसी दौरान उन पर फायरिंग की अफवाहें सामने आई। गोली चलने की खबर को मंत्री और दिल्ली पुलिस ने अफवाह करार दिया है।

Comment List