भाजपा की ओर से जारी तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं : आप करेगी मानहानि का मुकदमा, संजय सिंह ने कहा- झूठ फैलाने का काम करती है भाजपा

केजरीवाल के नए घर की तथाकथित तस्वीरें दिखाई

भाजपा की ओर से जारी तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं : आप करेगी मानहानि का मुकदमा, संजय सिंह ने कहा- झूठ फैलाने का काम करती है भाजपा

आम आदमी पार्टी ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर अरविंद केजरीवाल के घर की फर्जी तस्वीरें जारी करने का आरोप लगाते हुए मानहानि केस की चेतावनी दी। संजय सिंह और आतिशी ने दावा किया कि तस्वीरें इंटरनेट से ली गई हैं। आप ने भाजपा नेताओं को घर खोलने की चुनौती दी, कहा—जनता खुद सच्चाई देख लेगी।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उनकी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर की फर्जी तस्वीरें जारी की हैं और कहा कि इसके लिये पार्टी उन पर मानहानि का मुकदमा करेगी। आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने चेतावनी दी कि जिन अन्य लोगों ने भी केजरीवाल के घर की फर्जी तस्वीरें प्रचारित की है, उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्मा द्वारा जारी सारी तस्वीरें फर्जी हैं, जो डाउनलोड की गई हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एलजी और वर्मा अपना घर जनता के लिए खोल दें। अरविंद केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। जनता को पता चल जाएगा कि किसका घर कितना आलीशान हैं?

उन्होंने भाजपा को भारतीय झूठा पार्टी करार दिया और कहा कि झूठ फैलाने के लिए ये लोग हिटलर के प्रचार सचिव गोएबल्स के सिद्धांत का पालन करते हैं और इसी तरह से झूठ फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रवेश वर्मा को चुनौती देता हूं कि वे तीनों अपना घर खुलवाएं। अरविंद केजरीवाल का घर भी खुलेगा, जनता जाएगी, देखेगी और खुद फैसला कर लेगी।

आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि वर्मा ने पूरी मीडिया को बुलाकर केजरीवाल के नए घर की तथाकथित तस्वीरें दिखाई, लेकिन ये तस्वीरें उनके घर की नहीं, बल्कि ऐप से डाउनलोड की गई हैं। वर्मा द्वारा जारी की गई सारी तस्वीरें फर्जी हैं। आतिशी ने कहा कि भाजपा वालों के ऐसे दिन गए हैं कि जब केजरीवाल के खिलाफ कुछ मिलता नहीं, तो इंटरनेट से उठाई गई तस्वीरों के दम पर झूठे दावे किए जा रहे हैं।

आप के वरिष्ठ नेता और विधायक संजीव झा ने कहा कि वर्मा द्वारा केजरीवाल के घर की दिखाई जा रही तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और निराधार हैं। झूठ फैलाने वाले नेता अब मानहानि के केस के लिए तैयार रहें। हिम्मत है, तो एक दिन के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल और प्रवेश साहिब सिंह भी अपना घर जनता के लिए खोल दें। केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। फिर जनता खुद तय कर लेगी कि असली आलीशान महल किसका हैं।

Read More 'दलाल' देश बना शांतिदूत? कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर हमला ; शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी

 

Read More सीएम योगी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला: कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से नहीं कर सकता खिलवाड़, 4 मई को राज्य में लहराएगा भाजपा का “भगवा ध्वज”

 

Read More ट्रंप ने ईरानी नेताओं की हत्या का किया समर्थन : सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश, कहा- समझौता न चाहने वाले नेताओं को मार देना चाहिए

 

Tags: kejriwal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज : हर बार अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों को मिलती है प्रताड़ना, राहुल गांधी कहा- सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं उत्तर प्रदेश में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज : हर बार अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों को मिलती है प्रताड़ना, राहुल गांधी कहा- सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं
दुष्कर्म-हत्या मामले पर सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी ने यूपी सरकार और केंद्र पर हमला बोलते हुए आरोप...
भाजपा की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना : आरोपी के मोबाइल में मिले बालिकाओं के अश्लील वीडियो, गहलोत बोले- पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर बढ़ती है अपराधियों की हिम्मत
महिला विरोधी है भाजपा सरकार : देश में बढ़ रहे महिला अत्याचार, सारिका ने कहा- सरकार का शासन पर कोई प्रभाव नहीं
भाजपा की ओर से जारी तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं : आप करेगी मानहानि का मुकदमा, संजय सिंह ने कहा- झूठ फैलाने का काम करती है भाजपा
सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी : 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पैसे लेकर नहीं लगाया प्लांट
उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग
ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं