भाजपा की राजनीति में फैल चुका भ्रष्टाचार और अहंकार का जहर : डबल इंजन सरकारों ने तबाह कर दी जनता की जिंदगी, राहुल गांधी ने कहा- सत्ता का दुरुपयोग भाजपा का मूल मंत्र 

विकास के नाम पर केवल वसूली तंत्र चल रहा

भाजपा की राजनीति में फैल चुका भ्रष्टाचार और अहंकार का जहर : डबल इंजन सरकारों ने तबाह कर दी जनता की जिंदगी, राहुल गांधी ने कहा- सत्ता का दुरुपयोग भाजपा का मूल मंत्र 

असहाय, मजदूर और मध्यम वर्ग की जिंदगी सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह गयी है और विकास के नाम पर केवल वसूली तंत्र चल रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा)  पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि इस पार्टी की राजनीति में भ्रष्टाचार और अहंकार का जहर ऊपर से नीचे तक फैल चुका है। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने सोशल मीडिया पर डाले गये एक पोस्ट में कहा कि देश भर में भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता का दुरुपयोग भाजपा की राजनीति का मूल मंत्र बन चुका है। भाजपा के काम करने के तरीके में गरीब, असहाय, मजदूर और मध्यम वर्ग की जिंदगी सिर्फ एक आंकड़ा बनकर रह गयी है और विकास के नाम पर केवल वसूली तंत्र चल रहा है।

उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कई राज्यों में हुयी घटनाओं की मिसालें भी दीं। उत्तराखंड के अंकिता भंडारी मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया था, लेकिन आज भी सवाल वही है कि सत्ता का संरक्षण किस अति महत्वपूर्ण व्यक्ति को बचा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि कानून सबके लिए बराबर कब होगा। उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड एवं पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर मामले पर उन्होंने कहा कि पूरा देश देख चुका है कि कैसे सत्ता के नशे में अपराधियों को बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी।

गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और गुजरात, हरियाणा तथा दिल्ली में प्रदूषित जलापूर्ति की शिकायतों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हर तरफ बीमारियों का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डबल इंजन सिर्फ अरबपतियों के लिए चल रहा है। आम भारतीयों के लिए यह 'भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार, विकास नहीं बल्कि तबाही की रफ्तार' है, जो हर दिन किसी न किसी की जिंदगी कुचल रही है।

राजस्थान में अरावली पर्वतमाला और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का मुद्दा उठाते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जहां भी अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां नियमों को रौंद दिया गया। उन्होंने कहा कि पहाड़ काटे जा रहे हैं और जंगल उजाड़े जा रहे हैं, जिससे जनता को बदले में केवल धूल, प्रदूषण और आपदा मिल रही है। खांसी के सिरप से बच्चों की मौत, सरकारी अस्पतालों में नवजातों की स्थिति और सरकारी स्कूलों की गिरती छतों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की सीधी मार है।

Read More पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं