प्रधानमंत्री ने युद्धविराम कर देश को दिया धोखा : चुनावी लाभ के लिए कर रहे सेना का प्रयोग,  संजय सिंह ने कहा- रैलियों में ऑपरेशन सिंदूर बेचने लगे मोदी 

आप सिंदूर पर वोट का सौदा करने निकल पड़े

प्रधानमंत्री ने युद्धविराम कर देश को दिया धोखा : चुनावी लाभ के लिए कर रहे सेना का प्रयोग,  संजय सिंह ने कहा- रैलियों में ऑपरेशन सिंदूर बेचने लगे मोदी 

आप ने कहा कि 'अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों और भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण कर रहें हैं। मोदी ने ये जवाब नहीं दिया कि सिंदूर उजाड़ने वाले वो आतंकवादी कहा हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह रैलियों में ऑपरेशन सिंदूर बेचने लगे हैं। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर कहा कि रैलियों में ऑपरेशन सिंदूर बेचने लगे प्रधानमंत्री मोदी। भारतीय सशस्त्र बल ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और उसके आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की। भारतीय सेना अपने साहस और पराक्रम से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस भारत में लाने जा रही थी, लेकिन अमेरिका के दबाव में प्रधानमंत्री ने युद्धविराम करके देश को धोखा दे दिया।

आप ने कहा कि 'अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी रैलियों और भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण कर रहें हैं। मोदी ने ये जवाब नहीं दिया कि सिंदूर उजाड़ने वाले वो आतंकवादी कहा हैं, लेकिन वह सेना के जवानों के साहस और वीरता का इस्तेमाल अपने चुनावी लाभ के लिए कर रहे हैं। 
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि सिंदूर का सौदागर। देश की महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया और आप सिंदूर पर वोट का सौदा करने निकल पड़े। देश आपसे पूछ रहा है कहाँ हैं वो आतंकवादी, जिन्होंने सिंदूर उजाड़े? वो कब मारे जायेंगे। 

 

Tags: aap

Post Comment

Comment List

Latest News

मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग
इंदौर में तड़के भीषण आग हादसे ने 6 लोगों की जान ले ली, जबकि 3 घायल हैं। ईवी कार के...
रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकरों ने बदला रुख : चीन से हटकर अब भारत की ओर बढ़ रहे, बीच सफर में बदला अपना गंतव्य
संगठन सृजन अभियान : 4 राज्यों में कांग्रेस ने राजस्थान से लगाए 6 पर्यवेक्षक, पार्टी हाईकमान ने 4 राज्यों में शुरू की प्रक्रिया
जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव
आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश
डीजीसीए ने जारी किए निर्देश : फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर बुक टिकट पर साथ-साथ सीट देना अनिवार्य, 60 प्रतिशत सीटों पर नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क; जानवरों के लिए तैयार करें नीति