दिल्ली की पहली ही बारिश में खटारा साबित हुए भाजपा के चारों इंजन : कई इलाकों की सड़कें और गलियां जलमग्न, आप ने कहा- बर्बाद करने में भाजपा सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी 

केजरीवाल के खिलाफ घुर्र -घुर्र करने में लगे रहते हैं

दिल्ली की पहली ही बारिश में खटारा साबित हुए भाजपा के चारों इंजन : कई इलाकों की सड़कें और गलियां जलमग्न, आप ने कहा- बर्बाद करने में भाजपा सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी 

आम आदमी पार्टी ने जल भराव की वीडियो और फोटो साझा करते हुए कहा कि भाजपा की विपदा सरकार में अब नाले सड़कों पर बह रहे हैं।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा कि दिल्ली की पहली ही बारिश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के चारों इंजन खटारा साबित हुए और मिंटो रोड, आईटीओ, दिल्ली एयरपोर्ट, ओल्ड राजेंद्र नगर समेत दिल्ली के तमाम इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत अन्य नेताओं ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हुए जलभराव की वीडियो एक्स पर साझा की।

आम आदमी पार्टी ने जल भराव की वीडियो और फोटो साझा करते हुए कहा कि भाजपा की विपदा सरकार में अब नाले सड़कों पर बह रहे हैं। बारिश से सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं और कई मासूम लोगों की जान भी चली गई। देश की राजधानी दिल्ली को बर्बाद करने में भाजपा की सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारद्वाज ने एक्स पर कहा कि पहली बारिश में 4 लोगों की मौत। दिल्ली की चार इंजन की सरकार की सच्चाई सबके सामने है। दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और धूल भरी आंधी के बाद 4 की मौत, उड़ान का संचालन प्रभावित। आप के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने 'एक्स पर कहा कि भाजपा राज में दिल्ली का हाल देखिए। ट्रिपल इंजन सरकार के सारे इंजन और उनके कलपुर्जे सुबह से शाम तक केवल अरविंद केजरीवाल के खिलाफ घुर्र -घुर्र करने में लगे रहते हैं और दिल्ली का ये हाल बना दिया।

सिंह ने कहा कि बर्बादी की गारंटी भाजपा। मैं बार-बार कहता हूं कि भाजपा के सारे इंजन खटारा हो चुके हैं। दिल्ली में तीन इंजन की सरकार का हाल देखिए, पहली ही बारिश में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। भाजपा ने बहुत कम समय में ही दिल्ली को बर्बाद करने का रिकॉर्ड बना दिया है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक वीडियो को 'एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह दिल्ली में पहली बारिश के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के आस-पास के इलाकों से ली गई तस्वीरें है। क्या दिल्ली के लोगों को 4 इंजन वाली भाजपा सरकार से यही उम्मीद थी।

 

Read More पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट

Tags: streets

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका का दावा : ईरान के 16 माइनलेयर जहाज किए नष्ट, वीडियो में दिखाया हमला अमेरिका का दावा : ईरान के 16 माइनलेयर जहाज किए नष्ट, वीडियो में दिखाया हमला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के 16 माइनलेयर समेत कई नौसैनिक जहाजों को निशाना बनाकर नष्ट करने का दावा। सेंट्रल...
इजरायल, अमेरिका और ईरान का संघर्ष : शादियों व होटल-रेस्टोरेंट पर दिखने लगा युद्ध का असर, बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव
घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा
गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को मिल रही नई गति
प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना