शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, इन शेयरों में दिखेगी तेजी जरूर रखें नजर

आईटी गिरावट के बाद बाजार में वापसी

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, इन शेयरों में दिखेगी तेजी जरूर रखें नजर

आईटी शेयरों में भारी गिरावट के बावजूद घरेलू शेयर बाजार में रिकवरी दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से उबरकर हरे निशान में बंद होते दिखे।

मुंबई। आईटी सेक्टर में भारी गिरावट के बीच घरेलू शेयर  बाजार बुधवार को गिरावट में खुले लेकिन बाद में हरे निशान में चले गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 487.07 अंक गिरकर 83,252.06 अंक पर खुला। एक समय यह 619 अंक तक नीचे उतर गया था, लेकिन बाद में बाजार में तेजी लौट आई। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 129.12 अंक (0.15 प्रतिशत) ऊपर 83,868.25 अंक पर पहुंच गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक 52.50 अंक नीचे 25,675.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 59.05 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 25,786.60 अंक पर रहा। आईटी सेक्टर में भारी गिरावट देखी गई और निफ़्टी आईटी सूचकांक पांच प्रतिशत से ज्यादा लुढ़क गया। स्वास्थ्य, मीडिया और रियलटी सेक्टरों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। वहीं, ऑटो, धातु, एफएमसीजी, निजी बैंक, तेल एवं गैस और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में तेजी देखी गई।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे अधिक गिरावट में थे। आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयर ऊपर चल रहे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान