फॉक्सवैगन में छंटनी की नई तैयारी, कंपरी में 12 हजार नौकरियों पर संकट
फैसले से बढ़ा तनाव
दिग्गज कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन 2030 तक 12 हजार और नौकरियां खत्म करने की तैयारी में है। बिल्ड अखबार के मुताबिक, यह कटौती पहले से प्रस्तावित 35 हजार नौकरियों की छंटनी के अतिरिक्त होगी। उधर, ट्रेड यूनियन आईजी मेटाल ने विरोध में 2027 से हड़ताल की चेतावनी दी है। छंटनी पर औपचारिक बातचीत होनी बाकी है।
बर्लिन। जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने 2030 तक और 12,000 नौकरियां कम करने की योजना बनायी है। यह जानकारी रिपोर्ट में दी दी है। कटौती पहले से मंजूर वर्कफोर्स ऑप्टिमाइजेशन कार्यक्रम के अलावा होगी, जिसमें पहले से ही 35,000 से ज्यादा नौकरियां खत्म करने की योजना शामिल है।
उन्होंने बताया कि प्रबंधन का मकसद कर्मचारियों को सरकार के समर्थन वाले पुन: प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाने का विकल्प देकर सामाजिक रुप से जिम्मेदार तरीके से छंटनी करना है। उन्होंने बताया कि ट्रेड यूनियन आईजी मेटाल ने इस छंटनी के विरोध में 2027 से हड़ताल करने की चेतावनी दी है। औपचारिक सौदेबाजी पर बातचीत होनी है।
Tags: thousand
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Oct 2026 14:29:56
राजस्थान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठन विस्तार और महिला सशक्तीकरण की मुहिम तेज करेगी। शनिवार को जयपुर में हुई...

Comment List