पंजाब को दलाली का प्रदेश बनाने वाले मान दें इस्तीफा : पावन धरती को रिश्वतखोर की धरती में बदला, भाटिया ने कहा- भ्रष्टाचार का प्रतीक बने केजरीवाल

केजरीवाल 'कैश-फॉर-ट्रांसफर' घोटाले के मुख्य सूत्रधार

पंजाब को दलाली का प्रदेश बनाने वाले मान दें इस्तीफा : पावन धरती को रिश्वतखोर की धरती में बदला, भाटिया ने कहा- भ्रष्टाचार का प्रतीक बने केजरीवाल
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पंजाब CM भगवंत मान और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। ED रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में अधिकारियों के तबादलों का ‘रेट कार्ड’ चल रहा है। भाटिया ने मान से इस्तीफा मांगते हुए ‘कैश-फॉर-ट्रांसफर’ मामले की जांच और FIR की मांग की।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर राज्य को दलाली का प्रदेश बनाने का आरोप लगाते हुए उनसे तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर रिपोर्ट का हवाला देते हुए मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, ये कहना गलत नहीं होगा कि कट्टर बेईमान केजरीवाल और मान आज भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गये हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब वह प्रदेश है, जहां देश और अपनी भूमि से प्रेम करने वाले लोग रहते हैं। उनकी ईमानदारी की मिसाल दी जाती है, जिनकी कर्मठता पूरे विश्व में जानी जाती है। उस पंजाब की पावन धरती को बाटली भगवंत और भ्रष्टाचारी भगवंत ने दलाली का प्रदेश बनाने का काम किया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब ईमानदारी की मिसाल कायम करने वालों की धरती है, लेकिन इस पावन धरती को भ्रष्टाचारी भगवंत के दौर में रिश्वतखोर की धरती में बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईडी की जांच में सामने आये तथ्यों के अनुसार, पंजाब में वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला एक रेट कार्ड के आधार पर किया जा रहा है। भाटिया ने कहा कि मान को जवाब देना चाहिए कि क्या केजरीवाल 'कैश-फॉर-ट्रांसफर' घोटाले के मुख्य सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा कि मान के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) राजबीर सिंह घुम्मन हैं। ईडी की जांच में तथ्य सामने आया है कि रेट कार्ड में ये तय है कि किसको क्या दायित्व मिलेगा, उसकी और किस विभाग में प्रभार मिलेगा, उसकी एक कीमत देनी होगी। उन्होंने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल जेल जाने वाले और जमानत पर बाहर आने वाले पहले मुख्यमंत्री बने और यही मॉडल पंजाब में भी अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, पंजाब में बिचौलियों और दलालों को खुली छूट दी जा रही है। जरा सोचिए एक दलाल मुख्यमंत्री से तबादले के रेट के बारे में पूछ रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मान को पंजाब की जनता को उत्तर देना होगा कि उनकी नाक के नीचे, उनके इशारों पर जो ये कॉस फॉर ट्रांसफर घोटाला हो रहा है, तो क्या इसका सरगना केजरीवाल है?  उन्होंने कहा कि इसी तरह का रेटकार्ड मॉडल शराब घोटाला दिल्ली में भी कट्टर बेईमान केजरीवाल ने किया था। दिल्ली की जनता ने इसका करारा जवाब दिया। केजरीवाल आजाद भारत के इतिहास के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने, जो जेल में भी मुख्यमंत्री थे और जमानत पर भी मुख्यमंत्री थे। अब वही मॉडल मान पंजाब में लागू कर रहे हैं। मान को संविधान पढ़ना चाहिए, जिसका उन्होंने शपथ लिया था।

भाटिया ने कहा कि अगर कोई संज्ञेय अपराध हुआ है, तो प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है, जब मान और केजरीवाल पंजाब से भगाए जाएंगे और जेल की सलाखों के पीछे सडेंगे। इनके कण-कण में, नस-नस में भ्रष्टाचार है।  इन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई को वसूली करके अपनी मौज-मस्ती के लिए इस्तेमाल करने का महापाप किया है।  

Read More मोदी ने 51 हजार युवाओं को वितरित किए नियुक्ति पत्र : दुनिया को भारत की युवा शक्ति पर भरोसा, बोले-  दौड़ती रहे सुधार की एक्सप्रेस

Tags: kejriwal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं 'वोट चोरी' संविधान पर हमला : कांग्रेस ने की ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग, वेणुगोपाल बोले- पद पर रहने का अधिकार नहीं
कांग्रेस ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची से नाम हटाने और फर्जी मतदाता जोड़ने का आरोप लगाते हुए इसे ‘वोट...
गणेश पंडाल में छाया हनुमान अंश का रोमांच, बड़ी स्क्रीन पर फिल्म देखने उमड़ी भीड़
होर्मुज जलडमरूमध्य पर पुतिन-सऊदी क्राउन प्रिंस की चर्चा, जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर दिया जोर
सीबीएन ने 156.650 किलो डोडा चूरा और कार जब्त की, जानें पूरा मामला
विलायती बाजार की तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
कार्तिक आर्यन को मिला 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान, मुरलीकांत पेटकर ने दी बधाई 
SIR से जुड़े सभी निर्णय पूरे तालमेल और सर्वसम्मति से लिए, चुनाव आयोग ने कहा- मतदाता सूची को ठीक करना एसआईआर का उद्देश्य