पंजाब में 26 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने चलाया तलाशी अभियान, नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु 

कई स्कूलों ने अपने स्तर पर छुट्टी घोषित कर दी

पंजाब में 26 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी : पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने चलाया तलाशी अभियान, नहीं मिली कोई भी संदिग्ध वस्तु 

यह जानकारी मिली है कि संबंधित स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्तों द्वारा स्कूलों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

चंडीगढ़। पंजाब में चंडीगढ़ की 26 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस प्रशासन सतर्कता के साथ हर पहलू की जांच कर रहा है। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कंवरदीप कौर ने एक बयान में यह जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस प्रशासन सतर्कता के साथ हर पहलू की जांच कर रहा है। एसएसपी के अनुसार शहर के कुल 26 स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं। जैसे ही यह जानकारी मिली है कि संबंधित स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्तों द्वारा स्कूलों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पुलिस अब तक 10 स्कूलों की पूरी तरह से जांच कर चुकी है। राहत की बात यह है कि किसी भी स्कूल परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। शेष स्कूलों में सुरक्षा जांच अभी भी जारी है। सावधानी के तौर पर कई स्कूलों ने अपने स्तर पर छुट्टी घोषित कर दी है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की आधिकारिक छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है। कई स्कूल अभी भी शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रहे हैं और अपने निर्धारित समय पर ही बंद होंगे।

एसएसपी कंवरदीप कौर ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही पुलिस की साइबर सेल टीम धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

 

Read More 1 अप्रैल से देशभर में सिर्फ E20 पेट्रोल अनिवार्य, पुराने वाहनों का माइलेज 3-7 प्रतिशत तक घट सकता है

Tags: bomb

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग द्वारा "एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026" का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को इसका...
गणगौर पूजन का शुभारंभ, युवतियां सुबह-सुबह करने लगीं ईसर-गणगौर की पूजा
जयपुर दक्षिण पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: 57% शिकायतों का निस्तारण, 30 लाख के 121 मोबाइल बरामद
भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें
प्रदेश में पारा 40 डिग्री के नजदीक: अभी और बढ़ेगा तापमान, जानें क्यों बढ़ी अचानक इतनी गर्मी ?
यूरोपीय देशों का बड़ा फैसला: ड्रोन हमले के बाद साइप्रस की ओर भेजेंगे नौसेना, जानिए युद्ध में अब किसकी होगी एंट्री?