असम के मानस नेशनल पार्क में सफारी जीप पर गैंडे का हमला : वाहन को बार-बार मारा धक्का, घबराए पर्यटक
गैंडा ने कई बार दिया जीप को धक्का
मानस नेशनल पार्क में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक विशाल जंगली गैंडे ने पर्यटकों से भरी सफारी जीप पर अचानक हमला कर दिया। वायरल वीडियो में गैंडा जीप को सींग से कई बार जोरदार धक्का देता दिखा। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी पर्यटक सुरक्षित बच निकले।
गुवाहाटी। असम के मानस नेशनल पार्क में एक हादसा हो गया, जिसमें एक विशालकाय जंगली गैंडे ने पर्यटकों से भरी सफारी जीप पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। यह घटना मानस नेशनल पार्क के बांसबाड़ी रेंज की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के रास्ते में एक सफारी जीप खड़ी थी, तभी अचानक एक गैंडा तेजी से उसकी ओर बढ़ता नजर आता है। कुछ ही सेकंड में गैंडा जीप के बेहद करीब पहुंचकर अपने सींग से उस पर जोरदार हमला कर देता है।
हमले के दौरान गैंडा कई बार जीप को धक्का देता दिखाई देता है, जिससे वाहन जोर-जोर से हिलने लगता है। जीप में बैठे पर्यटक अचानक हुए हमले से घबरा गए। सफारी ड्राइवर की सूझबूझ और सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। समय रहते चालक जीप को सुरक्षित स्थान की ओर ले गयाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी पर्यटक घायल नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पार्क में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

Comment List