ईरान को ट्रंप की दो टूक- समझौते का मौका गंवाया, अब आर्थिक प्रहार
बड़े पैमाने पर आर्थिक कार्रवाई शुरू कर रहा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध का मतलब सैन्य विकल्प खत्म होना नहीं है। उन्होंने कहा कि तेहरान ने अमेरिका से समझौते का मौका गंवा दिया, जिसके बाद वॉशिंगटन अब ईरान पर बड़े पैमाने पर आर्थिक कार्रवाई करेगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका सैन्य विकल्पों पर भी विचार करेगा।
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की रणनीति अपनाने का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका अपने किसी भी सैन्य विकल्प को छोड़ रहा है, जब पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की रणनीति अपनाने से इस क्षेत्र में अमेरिका के सैन्य विकल्प सीमित हो गए हैं, तो उन्होंने कहा, नहीं, बिल्कुल नहीं।
डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि तेहरान ने वॉशिंगटन के साथ समझौता करने का मौका नहीं अपनाया और इसलिए अमेरिका इस इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ बड़े पैमाने पर आर्थिक कार्रवाई शुरू कर रहा है।
Tags: trump
Related Posts
Post Comment
Latest News
23 Aug 2026 17:37:09
अलवर के थानागाजी क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य का बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल...

Comment List