ट्रंप का दावा : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर ईरान सहमत, कहा- दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन

जिनपिंग होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से बहुत खुश

ट्रंप का दावा : होर्मुज जलडमरूमध्य फिर कभी बंद न करने पर ईरान सहमत, कहा- दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को कभी बंद नहीं करेगा, जबकि तेहरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहने पर बंद करने की चेतावनी दी। ट्रंप बोले—जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है। वहीं ईरान ने आवागमन को अपनी अनुमति से जोड़ दिया। तनाव के बीच नए नियम लागू, सैन्य जहाजों पर रोक बरकरार।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर कभी बंद न करने पर सहमत हो गया है जबकि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखता है, तो वह जलडमरूमध्य को बंद कर देगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, अब इसका (होर्मुज का) इस्तेमाल दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में नहीं किया जाएगा। दुनिया के लिए एक महान और शानदार दिन। दूसरी ओर, ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगर ग़ालिबाफ़ ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन तेहरान की अनुमति से ही होगा।

ईरान की यह चेतावनी ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद आयी है, जिसमें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और व्यापार के लिए तैयार है, लेकिन ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने से बहुत खुश हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, चीन में राष्ट्रपति शी से हमारी मुलाकात विशेष और संभवत: ऐतिहासिक होगी। मैं राष्ट्रपति शी के साथ मुलाकात के लिए उत्सुक हूं, इसमें बहुत कुछ हासिल किया जाएगा।

ट्रम्प 14 से 15 मई तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईरान ने यह भी घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और सभी जहाजों के आवागमन के लिए तैयार है। ट्रम्प ने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और सभी जहाजों के आवागमन के लिए तैयार है लेकिन ईरान के संबंध में नौसैनिक नाकाबंदी तब तक लागू रहेगी, जब तक ईरान के साथ हमारा समझौता शत-प्रतिशत पूरा नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति समाप्त होने के बाद, उन्हें नाटो से मदद की पेशकश करते हुए एक कॉल आया था। ट्रम्प ने कहा, मैंने उनसे दूर रहने को कहा था, जब तक कि वे सिर्फ अपने जहाजों में तेल भरना न चाहें। जरूरत पड़ने के समय वे काम नहीं आये, एक कागजी शेर हैं।

उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर को उनकी महान बहादुरी और मदद के लिए धन्यवाद दिया। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि यह समझौता किसी भी तरह से लेबनान से जुड़ा नहीं है। ज्लेकिन हम लेबनान को फिर से महान बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ईरान ने अमेरिका की मदद से सभी समुद्री बारुदी खदानें हटा दी हैं या फिर वह हटा रहा है। ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर फिर से हमला करते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। वे ईरान की स्थिति पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना करने का बहाना ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें मिल नहीं रहा। वे सही समय पर बस इतना क्यों नहीं कह देते, राष्ट्रपति महोदय, आपने अच्छा काम किया है, और वे अपनी विश्वसनीयता वापस हासिल करना शुरू कर दें। इसी से संबंधित एक अन्य घटनाक्रम में, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) नौसेना ने एक बयान जारी कर जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के संबंध में एक नया आदेश जारी किया है। नये आदेश के अनुसार, नागरिक जहाज केवल ईरान द्वारा निर्धारित मार्ग से ही गुजर सकेंगे, सैन्य जहाजों का जलडमरूमध्य से गुजरना अभी भी प्रतिबंधित रहेगा, आवागमन केवल आईआरजीसी नौसेना की अनुमति से ही संभव है और युद्धक्षेत्र में शांति के दौरान और लेबनानी युद्धविराम लागू होने के बाद कोई भी आवागमन समझौते के अनुरूप ही होगा।

Read More इटली में मोदी का खास अंदाज: मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी, देखें वीडियो

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका-ईरान में सैन्य तनाव बढ़ने से लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में गिरावट, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयर बिकवाली अमेरिका-ईरान में सैन्य तनाव बढ़ने से लाल निशान में बंद हुआ बाजार: प्रमुख सूचकांकों में गिरावट, बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयर बिकवाली
अमेरिका द्वारा ईरान पर दोबारा किए गए हमलों से वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, जिससे घरेलू शेयर बाजार में...
फ्रांस में 'हीट डोम' का कहर : भीषण गर्मी से 7 लोगों की मौत, सरकार ने बुलाई आपातकालीन बैठक
शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता
वित्त भवन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक : वैभव गालरिया ने कहा- योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से राजस्व लक्ष्य पूरे करे
बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद
धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी